दिल्ली के लिए बड़ी राहत की खबर, ओखला जल उपचार संयंत्र शुरू, CM केजरीवाल ने किया ट्वीट
दिल्ली में भारी बारिश के चलते निचले इलाकों जलजमाव की स्थिति है। इस बीच ओखला जल उपचार संयंत्र शुरू हो चुका है।
इस हफ्ते दिल्ली में भारी बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच दिल्ली में ओखला जल उपचार संयंत्र शुरू हो गया है। सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली कहा कि ओखला जल उपचार संयंत्र शुरू कर दिया है।
दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के चलते ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करना पड़ा था। जिसे अब शुरू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के इस निर्णय से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल ओखला के अलावा दिल्ली के दो अन्य वाटर ट्रीटमेंट प्लांट वजीराबाद और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से वाटर सप्लाई की समस्या हो गई थी।

यमुना का जलस्तर घटने के बाद ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू करने का फैसला किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्वीट कर इस इस प्लांट के चालू होने की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications