Delhi Flood Alert: यमुना ने दिल्ली में धारण किया विकराल रूप, निचले इलाके से लोगों किया जा रहा शिफ्ट
Delhi Flood Alert News: मसूलाधार बारिश के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में युमना का जलस्तर खतरे के निशाने से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार, 12 जुलाई की सुबह पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207.18 मीटर पार कर गया। अभी इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
यमुना का जल स्तर बढ़ने से राजधानी दिल्ली में बाढ़ का डर सताने लगा है। दरअसल, हरियाणा में हुई भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज में जल स्तर बढ़ गया था, जिसके बाद तीन लाख क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का जलस्तर ओर बढ़ गया।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, मंगलवार 11 जुलाई की रात 08 बजे यमुना नदी में जलस्तर 206.76 मीटर रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। जो बुधवार सुबह 07 बजे बढ़कर 207.18 मीटर तक पहुंच गया। पीटीआई के मुताबिक, इससे पहले साल 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 दर्ज हुआ था।
समाचार एजेंसी एएनआई ने मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडे के हवाले से कहा, 'बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। नदी किनारे के सभी पुलिस स्टेशनों को इलाके में सतर्कता बढ़ने के निर्देश दिए गए हैं। अन्य एजेंसियों के साथ भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है जिससे अगर कहीं जलभराव हो तो तुरंत ही लोगों को वहां से बाहर निकाला जा सके।'
देखें वीडयो...
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वक्त यमुना नदी खतरे के निशान से 1.36 मीटर ऊपर बह रही है। तो वहीं, नदी के बढ़ते जलस्तर को कम करने के लिए ओखला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।
देखें वीडियो...
ओखला बैराज इलाके में गेट खोले जाने से कई निचले इलाकों में घरों में यमुना का पानी घुस गया है, घर में पानी घुसने का समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है। तो वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने से सोमवार की रात को ही रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया था।
Recommended Video
इतना ही नहीं, बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को वहां से निकाल कर ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर पहुंच दिया गया है। सिंचाई विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य के लिए 45 नावों को भी तैनात किया गया है।
इस बीच, मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार जताए है। अगर दिल्ली में और अधिक बारिश हुई तो यमुना में जल स्तर और बढ़ने की संभावना है, जो अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।












Click it and Unblock the Notifications