Delhi Flood Alert: दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, बाढ़ की चेतावनी, जानें अब तक के सभी अपडेट
Delhi Flood Alert: दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही है और निचले इलाकों को खाली कराया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि राज्य सरकार निचले इलाके से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है। अब तक 1,000 लोगों को सुरक्षित कैंप में पहुंचाया गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज में पानी लबालब भर गया है और बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे छोड़े जा रहे पानी की भारी मात्रा की वजह से यमुना के पानी का लेवल ऊपर चला गया है।

Delhi Flood Alert: दिल्ली सरकार ने किए खास इंतजाम
प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार (3 सितंबर, 2025) सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 206.85 मीटर पहुंच गया है। यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। बुधवार की शाम तक जलस्तर 206.90 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक 1,000 लोगों को अस्थायी कैंपों में भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: Delhi- NCR में 3 सितंबर को होगी भारी बारिश, नोएडा, गाजियाबाद में बंद रहेंगे स्कूल, जानें अन्य जिलों का हाल
कई इलाकों को खाली कराया गया, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों के कारण, सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक इन मार्गों और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। डब्ल्यू पॉइंट, ए पॉइंट (ITO चौक), बहादुरशाह ज़फर मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट और शांति वन क्रॉसिंग, सलीमगढ़ फ्लाईओवर बाईपास, एमजीएम, प्रगति मैदान टनल से शांति वन चौक, विकास मार्ग और आईपी मार्ग पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। बाढ़ के हालात की वजह से निचले इलाकों में पानी घुस गया है इसलिए मयूर विहार फेज-1 में अस्थायी राहत शिविर कैंप बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Rains: भारी बारिश से बेहाल राजधानी, यमुना खतरे के निशान से ऊपर, रेलवे पुल पर यातायात बंद












Click it and Unblock the Notifications