दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के पास अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के पास अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत, कई लोग घायल
नई दिल्ली, 09 जुलाई: दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में गुरुवार (08 जुलाई) को बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। हमलावरों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में 2 राहगीरों को गोली लग गई और दोनों की मौत मौके पर ही हो गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो और लोग घायल हुए हैं। घटना रात गुरुवार करीब 9:21 बजे से करीब 9:45 बजे के बीच की है। पुलिस ने कहा है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी की घटना की सूचना है। अभी गोलीबारी करने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

हमलावरों ने की 20-25 राउंड फायरिंग
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कम से कम 20-25 राउंड फायरिंग की है। घटना पर मौजूज लोगों का कहना है कि हमलावर एक ग्रुप में आए थे और उनके पास कई हथियार थे।
टीवी रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया कि 4 से 5 बदमाश प्लानिंग के तहत एक शख्स पर हमला करने आए थे। फायरिंग करने के बाद हमलालर मौके से फरार हो गए थे।
दिल्ली पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली पुलिस के डीसीपी (उत्तर) एंटो अल्फोंस ने कहा है कि ये फायरिंग दो पक्षों के बीच झड़प के बाद हुई है। दो पक्षों के बीच झड़प के बाद दो बार फायरिंग की गई है। घटना में 2 राहगीरों की मौत हो गई है, जिसमें से एक मृतक की पहचान हो गई है। फिलहाल इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications