दिल्ली: 'सभी का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो', शिक्षा मंत्री आतिशी ने लोहड़ी की दी बधाई
Atishi Congratulated Lohri Festival: पंजाबियों का खास त्योहार लोहड़ी आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी लोग इस त्योहार के अवसर पर खुशियां मना रहे हैं। इस खास अवसर पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने सभी को लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी है।
इस अवसर पर उन्होंने खुशियों, उत्साह और उत्सव के त्योहार लोहड़ी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर ईश्वर से यही कामना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि और उमंग से परिपूर्ण हो।

लोहड़ी के भव्य आयोजन में शामिल हुईं आतिशी
आतिशी ने कहा कि रोजमर्रा की दौड़-भाग के बीच लोहड़ी परिवार और समाज को साथ लाकर जश्न मनाने का एक शानदार मौका है। इस खास मौके पर मेरी विधान सभा में पॉकेट B सुखदेव विहार में स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित लोहड़ी के भव्य आयोजन में शामिल हुई।
विधानसभा में ऐसे ही ख़ुशियां और सौहार्द क़ायम रखें
E-ब्लॉक कालकाजी में भी स्थानीय लोगों के साथ लोहड़ी के कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला। इस खास दिन, प्रार्थना करती हूं कि ईश्वर हमेशा हमारी विधान सभा में ऐसे ही ख़ुशियां और सौहार्द क़ायम रखें, और हम सभी एक परिवार की तरह सदैव साथ रहे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने की प्रेस कांफ्रेंस, केंद्र सरकार पर लगाए बड़े आरोप












Click it and Unblock the Notifications