रमेश बिधूड़ी का बेटा बताकर पहले आतिशी ने की शिकायत, FIR हुई दर्ज, अब क्यों कहा मैंने बड़ी गलती कर दी?
Delhi Election 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग कल 5 फरवरी को होगी। वोटिंग से ठीक एक दिन पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। दिल्ली की कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और वर्तमान सीएम आतिशी ने भाजपा रमेश बिधूड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
आतिशी की शिकायत के बाद रमेश बिधूड़ी के बेटे मनीष बिधूड़ी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी लेकिन आतिशी ने जिसे रमेश बिधू़ड़ी का बेटा बताया था वो कोई रमेश का बेटा मनीष बिधूड़ी नहीं था। ये गलती आतिशी ने खुद प्रेस कान्फ्रेंस में स्वीकारी है।

दरअसल, आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट के जरिए रमेश बिधूड़ी और उनके परिवार पर आचार संहिता का उल्लंघन कर खुलेआम चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया था। आतिशी ने अपनी पोस्ट में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा "चुनाव आयोग भी ग़ज़ब है! रमेश बिधूड़ी जी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं। मैंने शिकायत तो पुलिस ने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया! राजीव कुमार जी आप चुनावी प्रक्रिया कि कितनी धज्जियां उड़ायेंगे।
आतिशी ने खुद स्वीकारी गलती
वहीं मंगवलार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में आतिशी ने ये बात स्वीकार की कि जो वो रमेश बिधूड़ी का बेटा नहीं कोई और था। आतिशी ने प्रेस कान्फ्रेंस में अपने हाथ में एक तस्वीर दिखाते हुए कहा "कल शाम को हमें खबर मिली कि रमेश बिधूड़ी जी की टीम कुछ लोगों की झुग्गी के लोगों को धमकाने के लिए पहुंची है। हम रात मे वहां पर गए थे। पहले किसी ने बताया कि ये मनीष बिधूड़ी थे लेकिन ये दिनेश चौधरी हैे। ये संगम विहार के हैं।"
आतिशी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि हमारे पास GPS टैग वाली तस्वीरें हैं, जिनसे पता चलता है कि रोहित चौधरी नाम का एक व्यक्ति रात में "मौन अवधि" के दौरान भी मौजूद था। पुलिस उसे ले हमारी शिकायत पर पुलिस उसे ले गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आतिशी ने पुलिस और चुनाव आयोग पर लगाया आरोप
आतिशी ने कहा रमेश बिधूड़ी के कुछ लोग जो घूम रहे थे उने रमेश बिधूड़ी का भतीजा अनुज बिधूड़ी था। जब एसएचओ वहां पहुंचा तो अनुज विधूड़ी को भगा दिया गया। सीएम ने दावा किया कि इस बात से ध्यान हटाने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दो स्थानीय लड़कों की पिटाई की जो MCC उल्लंघन का वीडियो बना रहे थे। उन्हें पुलिसकर्मियों ने पीटा। उन्होंने कहा भाजपा के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। राजीव कुमार जी, अपनी सोई हुई आत्मा को जगाओ। आज लोकतंत्र राजीव कुमार के हाथ में है"
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमित शाह की गुंडागर्दी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस | LIVE https://t.co/HF9pgpFlOX
— Manish Sisodia (@msisodia) February 4, 2025
#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार आतिशी ने कहा, "कल हमें सूचना मिली कि रमेश बिधूड़ी की टीम के कुछ लोग कालकाजी में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को धमका रहे हैं। हमारे पास GPS टैग वाली तस्वीरें हैं, जिनसे पता चलता है कि रोहित चौधरी नाम का एक… pic.twitter.com/idetzpfe4e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
रमेश बिधूड़ी जी के परिवार के तीन और सदस्य - जो तुग़लक़ाबाद गाँव में रहते हैं - रात के 1 बजे कालकाजी विधान सभा क्षेत्र में घूमते हुए मिले।
शिकायत प्रशासन को दे दी है। उम्मीद है कि पुलिस एक्शन लेगी। pic.twitter.com/3VxbS49xZx
— Atishi (@AtishiAAP) February 3, 2025












Click it and Unblock the Notifications