Delhi Elections: दिल्ली में थमा चुनाव प्रचार का शोर, 1 करोड 55 लाख वोटर्स करेंगे AAP-BJP के भाग्य का फैसला
Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान सोमवार शाम पांच बजे थम गया। यहां 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। राष्ट्रीय राजधानी में मतदान शांतिपूर्ण हो, इसके पूरे प्रबंध किए हैं। आज शाम 6 बजे से दिल्ली में साइलेंस पीरियड शुरू हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से साइलेंस पीरियड का पालन करना होगा।
दिल्ली में एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने पिछले दो चुनावों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा बनाया हुआ है, तो वहीं बीजेपी ने इस बार सरकार में आने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

15 साल तक लगातार दिल्ली की सत्ता में कांग्रेस इस बार फिर से पिछड़ती नजर आ रही है। हालांकि अपनी स्थिति मजबूत करने लिए कांग्रेस ने मजबूत कैंपेनिंग की है।
दिल्ली में कितने वोटर्स?
दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 83.49 लाख पुरुष और 71.73 लाख महिला मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा, थर्ड जेंडर के 1,261 मतदाता भी हैं, जबकि युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। मतदान के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 13,033 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें दिव्यांग और महिलाओं द्वारा प्रबंधित 70-70 केंद्र शामिल हैं।
यूपी उप चुनाव में मिल्कीपुर सबसे हॉट सीट
दिल्ली के साथ यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए राजनीतिक दलों को प्रचार अभियान सोमवार शाम थम गया। इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला है। सपा विधायक रहे अवधेश प्रसाद के फैजाबाद संसदीय सीट पर जीत के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई थी। इस बार इस सीट पर जीत बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। ऐसे में बीजेपी के लिए उपचुनाव का सारा दारोमदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ले रखा है। ऐसे में योगी सरकार के 7 मंत्री और 40 विधायकों ने लगातार मिल्कीपुर विधानसभा में डोर-टू-डोर कैंपेनिंग की। जबकी दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने टीम के साथ कमान संभाली।
थमा चुनाव प्रचार
मिल्कीपुर में उप चुनाव के लिए राजनीतिक दलों को प्रचार अभियान सोमवार शाम पांच बजे थम गया। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक, विधानसभा क्षेत्र से पांच किलोमीटर के दायरे में अन्य विधानसभा और सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी में हुए इलाके में भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शाम 5 बजे से यह बंदी लागू हो चुकी है। यह दुकानें 48 घंटों के लिए बंद रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications