Delhi elections 2O25: दिल्‍ली चुनाव में BJP लाडली योजना समेत कर सकती है ये बड़े वादे

Delhi elections 2025: दिल्‍ली के वोटरों का दिल जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरा दम लगा रही है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी से दिल्‍ली की सत्‍ता हथियाने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है। आप को मात देने के लिए भाजपा अब उसे के अंदाज में बड़ा दांव चलने वाली है।

बता दें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दिल्‍ली के वोटरों को साधने के लिए कई मुफ्त योजनाओं की घोषाणा कर चुकी है। वहीं अब भाजपा जल्‍द दिल्‍ली वालों से बड़े चुनावी वादे कर बड़ा धमाल करने वाली है। भाजपा दिल्‍ली की महिलाओं, बुजुर्गो समेत हर वर्ग के लोगों को कई बड़े वादे और योजनाओं का ऐलान कर सकती है। आइए जानते हैं क्‍या हैं वो वादे?

Delhi elections 2025

दिल्‍ली की महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना

महाराष्‍ट्र और मध्‍यप्रदेश की तर्ज पर भाजपा दिल्‍ली की महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना जैसी योजना शुरू करने का ऐलान कर सकती है। इस योजना के तहत दिल्‍ली की महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए भाजपा हर महीने लगभग 2100 देने का वादा कर सकती है। याद रहे मध्‍यप्रदेश के बाद महाराष्‍ट्र में शुरू की गई लाडली बहन योजना की बदौलत भाजपा को बंपर जीत मिली थी।

दिल्‍ली वालों को मुफ्त बिजली

सूत्रों के मुताबिक भाजपा केजरीवाल की आप को उसकी के अंदाज में मात देने के मूड में है। भाजपा दिल्‍ली के लोगों के लिए हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान कर सकती है।इसके अलावा तीसरा वादा दिल्‍ली के मंदिरों और गुरूद्वारों समेत अन्‍य धार्मिक स्‍थलों पर 500 यूनिट तक फ्री बिजली देने की ऐलान कर सकती है।

मुफ्त स्‍वच्‍छ पानी

दिल्‍लीवासियों को मु्फ्त पानी देने का वादा कर सकती है। इसके अलावा भाजपा बुजुर्गों के लिए भी विशेष योजना की योजना बना रही है।

इसके अलावा दिल्‍ली में सीवर समस्‍या को दूर करने और कूड़े के ढेर से दिल्‍ली के लोगों को निजात दिलाने का वादा भाजपा कर सकती है। Alka Lamba: अलका लांबा ने इस अमीर शख्‍स से की थी 'लव मैरिज', फिर क्‍या हुआ जो पति ने दे दिया था तलाक?

AAP ने क्‍या किए हैं वादे?

  • दिल्‍ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
  • महिला सम्‍मान योजना के तहत अभी 1 हजार रुपये प्रस्‍तावित है लेकिन अगर सत्‍ता में फिर आई तो इसे बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा।
  • संजीवनी योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के अंतर्गत आने वाले दिल्‍ली के लोगों को फुल हेल्‍थ कररेज दिया जाएगा।
  • दिल्ली वालों को स्वच्छ जल

कांग्रेस ने क्‍या किए हैं चुनावी वादें?

  • कांग्रेस दिल्‍ली वालों को कर्नाटक की तर्ज पर पांच चुनावी गारंटियां देने की प्‍लानिंग कर रही है।
  • प्‍यारी दीदी येाजना, जीवन रक्षा योजना, युवाओं को नौकरी की गारंटी, मजदूरों के लिए इनकम गारंटी स्‍कीम, सभी के लिए राशन स्‍कीम शुरू करने की घोषणा कांग्रेस कर सकती है।
  • जिसमें कांग्रेस ने चिरंजीवी योजना की तर्ज पर जीवन रक्षा योजना शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत कांग्रेस ने दिल्‍ली वासियों से 25 लाख के हेल्‍थ इंश्‍योरेंस का वादा किया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+