Opinion Polls : AAP-भाजपा या कांग्रेस,दिल्ली में किसकी सरकार? नए सर्वे में किस दल को मिली कितनी सीटें?
Delhi Elections 2025 Opinion Polls : दिल्ली चुनाव की उल्टी गिनती जारी है, 5 फरवरी को यहां पर 70 सीटों के लिए मतदान डाले जाएंगे तो वहीं चुनावी नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। आप पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तीनों ने ही दिल्ली में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है जिसकी वजह से सर्द मौसम में सियासी पारा राजधानी में काफी गर्म है।
सबके मन में यही सवाल है कि इस बार दिल्ली में कौन सरकार बनाने जा रहा है? क्या एक बार फिर से केजरीवाल की यहां पर वापसी होगी या फिर खिलेगा कमल या कांग्रेस के लिए यहां कुछ बड़ा कमाल करने जा रही है।

इसी सवाल के मद्देनजर हिंदीखबर और माइंड ब्रिक इंडिया ने इसे लेकर दिल्ली में एक सर्वे किया जिसमें जनता से सीधे सवाल किया गया था- दिल्ली के दिल में क्या है?(Delhi Elections 2025))
इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया। इस सर्वे में कहा गया है कि 'एक बार फिर से दिल्ली में आप पार्टी की वापसी हो रही है उसे यहां पर 70 में से 55 सीटें मिल रही हैं जबकि 15 सीटें भाजपा के खाते में आ रही हैं।
कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है: सर्वें
तो वहीं कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। इस सर्वे के मुताबिक दिल्ली पूरी तरह से आम आदमी पार्टी के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।
'अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाक़ी है'(Delhi Elections 2025)
इस सर्वे को आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर भी किया है। उसने पोस्ट करते हुए लिखा है कि - दिल्ली विधानसभा चुनाव का पहला Opinion poll, सर्वे में दिल्लीवालों ने 55 सीटों का प्रचंड बहुमत देकर कहा- 'उनके दिल में हैं सिर्फ केजरीवाल💯 अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाक़ी है।'
पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थीं (Delhi Elections 2025)
दिल्ली विधानसभा 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थीं जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने राज्य में सरकार बनाई और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। देखते हैं कि ये सर्वे असल आंकड़ों में तब्दील होते हैं या नहीं।
केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया आरोप (Delhi Elections 2025)
केजरीवाल ने भाजपा पर मतदाताओं को लुभाने के लिए सामान बांटने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि 'वो इस कदर अहंकारी हो गए हैं कि उन्हें लगता है कि वो देश को भी खरीद सकते हैं।'
भाजपा ने किया प्रहार(Delhi Elections 2025)
केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है, उसने कहा कि 'केजरीवाल को हार साफ नजर आ रही है इसलिए वो इस तरह की बातें कर रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल को तीन बार वोट दिया है।'
'5 फरवरी को केजरीवाल की दिल्ली से विदाई हो जाएगी' (Delhi Elections 2025)
'अरविंद केजरीवाल ने कसम खाई थी कि वह किसी पार्टी से हाथ नहीं मिलाएंगे किन दुनिया ने देखा कि 'आप ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया और आज वो उसकी बुराई कर रहे हैं। उनका सच सबके सामने आ चुका है।दिल्ली ने केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा पहचान लिया है, 5 फरवरी को उनकी दिल्ली से विदाई हो जाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications