Delhi election results: 'विजय रथ' में अरविंद केजरीवाल करेंगे रोड शो

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Election Results 2020) के शुरुआती रुझानों से एक बार फिर साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। आप दफ्तर के बाहर भारी भीड़ है। इसमें मीडिया की तादाद ज्यादा है। वहीं, कार्यकर्ता पार्टी के दफ्तर के बाहर जश्न मना रहे हैं। बता दें कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सुबह साढ़े 12 बजे तक आम आदमी पार्टी 58 सीटों तो वहीं बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस का खाता खुलता हुआ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

delhi election results 2020 Arvind Kejriwal will do roadshow today and celebration

आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनाने जा रही है और अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने जीत के बाद रोड-शो की भी तैयारी की है। रोड शो करने के ल‍िए एक ओपन जीप भी सजा दी गई है। बताया जा रहा है कि ओपन जीप में अरविंद केजरीवाल रोड-शो करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है। AAP कार्यकर्ताओं ने पूरे दफ्तर को गुब्बारों से सजाया है।

बड़े नेता अंदर, मीडिया बाहर
अरविंद केजरीवाल सुबह करीब 9 बजे ही दफ्तर पहुंच गए थे। उनके साथ मनीष सिसौदिया और गोपाल राय भी थे। संजय सिंह टीवी चैनलों पर नजर आते रहे। हालांकि, कोई नेता बाहर नहीं आया। दफ्तर के बाहर लॉन और सड़क पर मीडिया का जमावड़ा था। पुलिस ने किसी परेशानी से बचने के लिए यहां ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। सुबह 11 बजे करीब कुछ नए पोस्टर लगे। इन पर लिखा था- 'दिल्ली के बाद देश निर्माण।' कार्यकर्ता 'लगे रहो केजरीवाल' थीम सॉन्ग पर थिरकते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+