दिल्ली चुनाव जीतने वाली कौन हैं ये पांच महिलाएं? 3 महिला CM देने वाली दिल्ली की विधानसभा में घटी संख्या
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल कर राजधानी में 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है। वही आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों प ही सिमट गई है।
इस बार के दिल्ली के चुनावी मैदान में 96 महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमाने के लिए चुनाव लड़ा था। जिसमें आप की 9 और भाजपा की 8 महिला उम्मीदवार भी शामिल थीं। अफसोस की बात ये है कि 96 में से महज पांच ही महिलाा उम्मीदवार जीत हासिल की। आइए जानते हैं कौन हैं ये पांच महिलाएं?

3 दिल्ली की विधानसभा में कम हुई महिलाएं
दिल्ली की विधानसभा में बीते तीस सालों में लगातार महिलाओं का प्रतिनिधित्व घटता-बढ़ता रहा है।
- 1993 में केवल तीन महिलाएं जीती थी।
- 1998 में सर्वाधिक 9 महिलाएं चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं।
- 2003 में सात महिला उम्मीदवार विधायक बनीं।
- 2008 और 2013 के चुनाव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व का ग्राफ गिर गया दोनों ही चुनावों में महज 3-3 ही महिलाएं विधाायक बनी।
- 2015 के चुनाव में 6 महिलाएं चुनाव जीत कर विधायक बनीं थीं।
- 2020 के चुनाव में 8 महिलाओं ने चुनाव जीता था और विधायक बनीं थी।
- 2025 के चुनाव में महिला विधायक की संख्या घट कर पांच पर पहुंच गईं है।
दिल्ली की सत्ता संभाल चुकीं हैं ये तीन महिला सीएम
दिल्ली में अब तक तीन महिला मुख्यमंत्री रही हैं। जिसमें 1998 समें पहले बार भाजपा की सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बनाई गईं। इसके बाद 1998 से 2013 तक कांग्रेस की सरकार ने शीली दीक्षित ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। वहीं 2024 में अरविंद केजरीवाल के सीएम पद छोड़ने के बाद आतिशी मार्लेना ने अब तक सीएम की कुर्सी संभाली। जिन्होंने 9 फरवरी को 2025 को आम आदमी पार्टी के चुनाव हारने के बाद इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है।
दिल्ली चुनाव जीतने वाली कौन हैं ये महिलाएं?
आतिशी मार्लेना (AAP)
आतिशी मार्लेना ने सीएम पद संभालते हुए लगातार तीसरी बार कालकाजी सीट से चुनाव लड़ा था। आप उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से हराया है। आतिशी को इस सीट से 52, 154 वोट और भाजपा के विधूड़ी को 48 ,633 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा को महज 4392
वोट मिले हैं।
रेखा गुप्ता (BJP)
दिल्ली की शालीमार बाग सीट से भाजपा की रेखा गुप्ता ने जीत हासिल की है। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,595 वोटों के अंत से हरा कर बड़ी जीत हासिल की है। रेखा गुप्ता को 68, 200 वोट ओर आप की बंदना कुमारी को 38, 605 वोट इस सीट से मिले हैं।
पूनम शर्मा (BJP)
भारतीय जनता पार्टी की पूनम शर्मा ने वजीरपुर सीट से आप के राजेश गुप्ता को 11,45 से वोटों के अंतर से हराया है। पूनम शर्मा को 54, 721 और राजेश गुप्ता को 43, 293 वोट मिले है। इस सीअ पर कांग्रेस की उम्मीदवर रागिनी नायक को 6348 वोट मिले हैं।
नीलम पहलवान (BJP)
नजफगढ़ से भाजपा की नीलम पहलवान जीती हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के तरुण कुमार को 29 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया है। नीलम पहलवान को 1,01,708 वोट और आप उम्मीदवार तरुण को 72, 699 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की सुषमा याद को 2, 902 वोट मिले हैं।
शिखा रॉय (BJP)
ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा की शिखा रॉय ने जीत हासिल की है। शिखा रॉय ने आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज को 3,188 वोटों के अंतर से हराया है। शिखा रॉय को 49,594 वोट और आप के सौरभ भारद्वाज को 46, 406 हासिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications