Delhi election: सिक्योरिटी गार्डों के लिए केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, RWA के तहत होगी नियुक्ति
Delhi election News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के ऐलान के साथ ही सत्ताधारी पार्टी समेत विपक्षी पार्टियों द्वारा आम जनता के लिए वादों की झड़ी लग गई है। चाहे बीजेपी-कांग्रेस हो या फिर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, सभी दिल्ली के लोगों के लिए आए दिन नए-नए ऐलान कर रहे है। इस बीच, केजरीवाल ने सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर दिल्ली की सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने के लिए सरकारी फंड दिया जाएगा। यह ऐलान केजरीवाल ने दिल्ली के गली-मोहल्ले और कॉलोनियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया है। केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी और अमित शाह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अगर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार सत्ता में फिर से आती है तो RWA'S को प्राइवेट सुरक्षाकर्मी तैनात करने के लिए पैसा दिया जाएगा। कहा कि RWA को दिल्ली सरकार से फंड मिलेगा, ताकि वे अपने-अपने इलाकों में निजी सुरक्षा गार्ड नियुक्त कर सकें।
इतना ही नहीं, केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को भारत की अपराध राजधानी बना दिया है। दिल्ली में डकैती, चेन स्नैचिंग, गैंगवार हो रहे हैं, महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भाजपा दिल्ली के लोगों से नफरत करती है। अपनी नफरत के कारण ही वे पिछले 25 सालों से दिल्ली की सत्ता में वापस नहीं आए हैं।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल ने दिल्ली के जाटों को ओबीसी का दर्जा देने की मांग की; भाजपा ने किया पलटवार
केजरीवाल ने आगे कहा कि भाजपा अब धरना पार्टी बन गई है। कल मैं चुनाव आयोग में शिकायत करने गया था कि भाजपा रोहिंग्या के नाम पर पूर्वांचल और दलितों के वोट काट रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने पूर्वांचल समाज के भाई-बहनों और कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए ढेरों काम किए। कच्ची कॉलोनियों में पानी और सीवर की लाइन बिछवाई, स्कूल और अस्पताल बनवाए।
उन्होंने कहा कि बीजेपी को नौकरी, शिक्षा और रोज़गार की चिंता नहीं है, ये लोग केवल मुझे गालियां देते हैं। दिल्ली में इसीलिए इन्हें कोई वोट नहीं दे रहा है। तो वहीं, आप सरकार महिलाओं के लिए 2,100 मासिक वजीफा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और ऑटो चालकों के लिए ₹10 लाख का बीमा देने की योजना बना रही है।
ये भी पढ़ें: 'अमित शाह जी ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया', अरविंद केजरीवाल ने BJP पर बोला हमला












Click it and Unblock the Notifications