Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में AAP बार-बार क्यों बता रही रमेश बिधुड़ी को BJP का CM फेस?
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी करने के आतुर आम आदमी पार्टी चुनाव से पहले बार-बार रमेश बिधुड़ी को भाजपा के सीएम चेहरे बताते हुए बयानबाजी कर रही है।
संजय सिंह और आतिशी के बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दोहराया कि भाजपा दिल्ली चुनाव में रमेश बिधुड़ी को सीएम फेस बनाने वाली है और एक दो दिन में इसका ऐलान भी कर देगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी रमेश बिधूड़ी को बार-बार क्यों भाजपा का सीएम चेहरा बता रही है? आखिर इसके पीछे उसकी मंशा क्या है?

बता दें रमेश बिधुड़ी को भाजपा ने कालका जी सीट से दिल्ली की सीएम आतिशी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ा किया है। यानी भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी का मुकाबला दो महिला उम्मीदवारों से होगा।
उम्मीदवार बनते ही रमेश बिधुड़ी हुए अक्रामक
बता दें कालकाजी सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के दूसरे दिन से ही रमेश बिधुड़ी आम आदमी पार्टी पर हमले शुरू कर दिए थे। रमेश बिधुड़ी ने आतिशी पर हमला बोलते हुए कहा था कि "आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल लिया। आतिशी चुनाव के लिए आतिशी सिंह बन गईं।" इतना ही नहीं उन्होंने कहा आतिशी के पिता ने अफजल गुरु का समर्थक हैं। वहीं इससे पहले रमेश बिधुड़ी ने बयान दिया था कि "कालकाजी क्षेत्र में प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़के बनाएंगे।"
आम आदमी पार्टी को मिल गया बड़ा मौका
बिधुड़ी के महिला विरोधी बयानों की बदौलत आम आदमी पार्टी को बड़ा मौका मिल गया और उसने बिधुड़ी के बहाने भाजपा पर हमले शुरू कर दिए। दिल्ली सीएम आतिशी तो वोटर्स की सहानभूति बटोरने के लिए कान्फ्रेंस में रो पड़ी और बोली रमेश "बिधुड़ी ने तो मेरी बूढ़े पिता तक को नहीं छोड़ा।" आम आदमी पार्टी के हमलावार होने के बाद बिधुड़ी को खेद तक प्रकट करना पड़ा और भाजपा के नेताओं ने इस पर सफाई देनी पड़ी।
चुनाव आयुक्त ने कहा शर्मनाक
वहीं इसी बीच चुनाव आयोग के प्रमुख चुनाव आयुक्त ने जब दिल्ली चुनाव की तारीख का ऐलान किया तब उन्होंने भी बिधुड़ी का नाम लिए बिना ऐसे बयानों की अलोचना की और कहा महिलाओं के बारे में गंदी टिप्पणियां नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा कोई करता है तो ये शर्मनाक और इसकी भर्त्सना होनी चाहिए।
"गाली-गालौच करने वाले नेता भाजपा का सीएम चेहरा"
इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी ने इसी के बाद ही रमेश बिधुड़ी को भाजपा का सीएम फेस बताना शुरू कर दिया। आतिशी ने यहां तक कह दिया कि "गाली-गलौच पार्टी ने फैसला किया है कि सबसे अधिक गाली-गलौज करने वाले नेता रमेश बिधूड़ी को सीएम पद का उम्मीदवार बनाएंगी। इसके बाद आज अरविंद केजरीवाल ने रमेश बिधुड़ी को भाजपा का सीएम फेस बताया।
AAP बिधूड़ी को क्यों बता रही भाजपा का चेहरा?
दरअसल, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता जानबूझ कर बिधूड़ी को भाजपा का सीएम चेहरा बताकर भाजपा को घेर रही है। आम आदमी पार्टी एक से दो निशाने साध रही है। वो दिल्ली की जनता को ये बताना चाहती है कि भाजपा ऐसे शख्स को सीएम चेहरा बनाना चाहती है जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता और महिलाओं के बारे में ऐसे अपशब्द बोलता है। ऐसा करकेआम आदमी पार्टी महिला वोटर्स को साध रही है। वहीं बिधुड़ी की छवि एंटी मुस्लिम नेता की है, इसलिए उन्हें लगातार टॉरगेट करके मुस्लिम वोटर्स को साध रही है।
AAP क्यों बना रही ये दबाव?
गौरतलब है कि भाजपा इस बार का दिल्ली चुनाव बिना सीएम फेस के लड़ना चाहती है क्योंकि पिछले चुनावों में भाजपा ने जब भी सीएम चेहरा घोषित कर चुनाव लड़ा उसे जीत हासिल नहीं हुई। इसलिए महाराष्ट्र की तर्ज पर 26 साल से दिल्ली की सत्ता से दूर भाजपा दिल्ली चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ना चाहती है। लेकिन आम आदमी पार्टी जनता के बीच जाकर बराबर सवाल कर रही है कि चुनाव में भाजपा का सीएम चेहरा कौन है?












Click it and Unblock the Notifications