Delhi Chunav 2025: कौन होगा भाजपा का CM चेहरा? बिना चुनाव लड़े भी क्या इन महिला नेताओं को मिल सकता है मौक?

Delhi BJP CM Face: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जैसे-जैसे आगे बढ़ रही हैं, भाजपा के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है। भाजपा दिल्ली में सत्ता की वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, लेकिन भाजपा के सीएम चेहरा कौन होगा...इसको लेकर चर्चाएं हो रही है। पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए किस नेता को उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत करेगी? यह सवाल अब तूल पकड़ चुका है।

ऐसा लगता है कि भाजपा बिना मुख्यमंत्री उम्मीदवार के दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर भाजपा पर तंज कसते हुए इसे 'बिना दूल्हे की बारात' कह रही है। आप के हमलों के बावजूद, भाजपा ने अभी तक इस लालच में नहीं आकर मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश करने से परहेज किया है।

Delhi BJP CM Face

भाजपा के लिए दिल्ली की राजनीति में एक नए चेहरे की तलाश और पार्टी के भीतर के समीकरण बिठाना सबसे मुश्किल चुनौती साबित हो सकती है। आम आदमी पार्टी तो कभी परवेश वर्मा तो कभी रमेश बिधूड़ी को भाजपा का संभावित सीएम चेहरा कहती है। सोशल मीडिया पर कई लोगों को कहना है कि भाजपा बिना चुनाव लड़ाए भी किसी को मुख्यमंत्री बना सकती है। भाजपा की सीएम लिस्ट में महिलाओं के नाम की चर्चा है।

भाजपा का CM चेहरा: किन 3 महिलाओं की है चर्चा!

पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भाजपा ग्रेटर कैलाश से टिकट दे सकती है। लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया। सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि भाजपा स्मृति ईरानी को बिना चुनाव लड़ाए भी जीतने पर दिल्ली का सीएम बना सकती है। ऐसे ही दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और भाजपा नेता मिनाक्षी लेखी के नामों की चर्चा है।

बांसुरी स्वराज दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों में भी शामिल हैं। दिल्ली चुनाव में वो जिस तरह से एक्टिव हैं...उसको देखकर ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है तो बांसुरी स्वराज को कोई बड़ा पद मिल सकता है। वहीं पूर्व सांसद मिनाक्षी लेखी की बात करें तो चर्चा थी कि भाजपा उन्हें विधानसभा में टिकट देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मिनाक्षी लेखी को टिकट ना देने पर हैरानी जताई है।

दिल्ली के भाजपा की रणनीति पर सबकी नजर!

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में भविष्यवाणी करना फिलहाल मुश्किल है। पिछले कुछ विधानसभा चुनावों पर नजर डाले तो आप पाएंगे कि भाजपा नतीजों के बाद ही सीएम चेहरा का ऐलान करती है।

दिल्ली में भी भाजपा ऐसा ही करेगी। दिल्ली में भाजपा की आगामी रणनीतियों का निर्धारण दिल्ली भाजपा संगठन द्वारा किया जाएगा। भाजपा का दिल्ली में मुख्यमंत्री उम्मीदवार चुनते वक्त यह भी अहम होगा कि पार्टी केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली संगठन के बीच तालमेल बना सके। भाजपा दिल्ली की जनता के बीच अपनी छवि को और भी सशक्त बनाने के लिए एक नए चेहरे को सामने ला सकती है, जो दिल्ली के मुद्दों पर पूरी तरह से सक्षम और जनता के साथ जुड़ा हुआ हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+