Delhi Election 2025: कौन है अरीबा खान? जिनके भाषण के कायल हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी

Delhi Election 2025: दिल्‍ली की ओखला विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार अरीबा खान खूब सर्खियां बटोर रही हैं। आम आदमी पार्टी नेता अमानतुल्लाह खान के खिलाफ चुनाव लड़ रही अबीरा खान ने चुनावी रैली में ऐसा भाषण दिया जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

ये वो ही कांग्रेस उम्‍मीदवार हैं जिनके लिए चुनाव प्रचार करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ओखला में पहुंचे थे। अपने समर्थन में आयोजित रैली ने कांग्रेस उम्‍मीदवार अरीबा खान ने ऐसा प्रभावशाली भाषण दिया कि रैली में जुटे दर्शकों के साथ राहुल गांधी भी अबीरा खान के कायल हो गए। आइए जानते हैं कौन हैं अबीरा खान और इन्‍होंने भाषण में ऐसा क्‍या कहा जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं?

Delhi Election 2025

कौन हैं अरीबा खान?

अरीबा खान पूर्व एमएलए आसिफ मोहम्‍मद खान की बेटी और बिहार के राज्‍यपाल मोहम्‍मद खान की भतीजी हैं। कालिंदी कुंज निवासी अरीबा खान अबू फजल एनक्‍लेव की मौजूदा पार्षद भी है और जामिया इस्‍लामिया से बीएड की डिग्री हासिल की है। समाजसेवी के रूप में पहचानी जाने वाली अरीबा एमसीडी के चुनाव में वाजिद खान को हरा चुकी हैं। इस चुनाव में वो ओखला सीट से कांग्रेस की मजबूत कैंडिडेट मानी जा रही हैं।

अरीबा खान का किससे है मुकाबला?

अरीबा खान का ओखला सीट से मुकाबला आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह और भाजपा के मनीष चौधरी से है। इसी सीट से ओवैसी की एआईएमआईएम ने दिल्‍ली दंगों के आरोपी शफा उर रहमान को उम्‍मीदवार बनाया है। अरीबा चुनाव में अपनी जीत पक्‍की करने के लिए दिन रात चुनाव प्रचार कर रही हैं

अरीबा खान ने अपने भाषण में क्‍या कहा?

मंगलवार को जब राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्‍याशी अरीबा खान के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे तब ओखला में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए अरीबा खान ने कहा राहुल गांधी ओखला में आए हैं और अब हम यहां पर मोहब्बत की पूरी फैक्‍ट्री खोलेंगे।

अबीरा खान ने कहा ''ए खाक नशीनों उठ बैठो, वो वक्त करीब आ पहुंचा है, जब तख्त गिराए जाएंगे, जब ताज उछाले जाएंगे।"

केजरीवाल सरकार पर लगाए ये आरोप?

अरीबा खान ने पिछले एक दशक में ओखला की उपेक्षा करने के लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार की अलोचना की और इसकी तुलना शीला दीक्षित द्वारा किए गए विकास कार्यों से की। उन्‍होंने कहा आप ने दस वर्षों में दिल्ली की सुंदरता को खराब किया और ओखला के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए। अबीरा खान ने कहा ओखला में कोई नया स्कूल नहीं खोला गया है और निवासी अभी भी एम्स और सफदरजंग जैसे अस्पतालों पर निर्भर हैं, जो शीला दीक्षित और कांग्रेस पार्टी की विरासत हैं। उन्‍होंने कहा मैं, पूछती हूं 10 सालों में आम आदमी पार्टी की सरकार ने क्या किया?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+