दिल्‍ली चुनाव से ठीक पहले स्‍वाति मालीवाल ने फोंड़ा 'लेटर बम', किया बड़ा खुलासा, AAP की बढ़ी मुश्किल

Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को महज अब तीन दिन बाकी बचे हैं। 5 फरवरी को दिल्‍ली की 70 सीटों के लिए वोटिंग होने वाली है। इससे ठीक पहले आम आदमी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल ने बड़ा लेटर बम फोड़ा है। सोशल मीडिया पर लगातार दो पोस्‍ट शेयर कर स्‍वाति मालीवाल ने दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी और उनके माता-पिता को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

चुनाव से ठीक पहले स्‍वाति मालीवाल ने आतंकी अफजल गुरु से जुड़ा बड़ा खुलासा करते हुए सीएम आतिशी और उनके माता-पिता को घेरा है। स्‍वाति मालीवाल ने सीएम आतिशी के माता-पिता को आतंवाद प्रेमी बताया है और अफजल गुरु के लिए राष्‍ट्रपति को लिखा गया लेटर शेयर करते हुए आतिशी से सीधे सवाल किया है। चुनाव से ठीक पहले स्‍वाती मालीवाल ने ये मुद्दा उठाकर आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है।

Delhi Election 2025

स्‍वाती मालीवाल ने अपनी पोस्‍ट में सीएम आतिशी की मांग तृत्‍पा वाही द्वारा राष्‍ट्रपति को लिखे गए लेटर को शेयर किया है। ये लेटर आतिशी की मां ने तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति को आतंकी अफजल गुरु को फांसी को रोकने के लिए लिखा था।

सीएम आतिशी से स्‍वाति मालीवाल ने पूछा ये सवाल

इस लेटर को सार्वजनिक करते हुए स्‍वाती मालीवाल ने सीएम आतिशी को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया है। इस लेटर को शेयर करते हुए स्वाति ने सीएम आतिशी से पूछा कि आप देश के साथ हैं या अफजल गुरु के साथ? अपना स्टैंड साफ करें।

आतिशी की मां के लिखे लेटर में क्‍या लिखा है?

स्‍वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया एक्‍स प्‍लेटफार्म पर लगातार दो पोस्‍ट शेयर की। आतिशी ने शनिवार को सुबह 10 बजे बड़ा खुलासा करने की बात लिखी। इसके बाद स्‍वाती ने दो पोस्‍ट शेयर की जिसमें पहली आतिशी की मां तृप्‍ता वाही का लिखा लेटर था जिसमें , तृप्ता वाही ने मांग की थी कि संसद हमले के पीछे के मास्टरमाइंड अफ़ज़ल गुरु की फांसी रोकी जाए। उन्होंने अफ़ज़ल गुरु को निर्दोष साबित करने की भी कोशिश की गई।

दूसरे लेटर में क्‍या लिखा है?

वहीं दूसरी पोस्‍ट में आतिशी के माता-पिता के दूसरे लेटर का किया। जो संसद हमले के एक अन्य संदिग्ध सैयद अब्दुल रहमान गिलानी के बचाव में आतिशी के माता-पिता द्वारा लिखा गया था। गिलानी भी संसद पर हुए हमले गा आरोपी था। ज्‍अलगाववादी विचारों के लिए मशहूर गिलानी ने 2016 में अफजल गुरु की याद में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें भारत के खिलाफ नारे लगाए गए थे और कथित तौर पर आतिशी के माता-पिता भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+