Delhi Election Exit Poll 2025: कब और कहां देख सकते हैं एग्जिट पोल के नतीजे? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Delhi Election Exit Poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज यानी 5 फरवरी को किया जा रहा है है। इससे पहले 3 फरवरी को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया था। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसके बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जाएंगे।

इस बार दिल्ली चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है।

Delhi Election Exit Poll

एग्जिट पोल और चुनाव आयोग के नियम (Election Commission Rules For Exit Poll)

मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे, लेकिन कई बार इन नतीजों में गलती देखी गई है। सैंपलिंग की समस्या और मतदाताओं की ईमानदारी की कमी के कारण इनके नतीजे हमेशा सटीक नहीं होते। फिर भी, ये चुनावी विश्लेषण और चर्चाओं में अहम भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: कैसा है दिल्ली की जनता का मिजाज? जानिए कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग

चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल जारी करने के लिए सख्त नियम बनाए हैं। आयोग ने 3 फरवरी को जारी एक नोटिस में कहा, "5 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक किसी भी एग्जिट पोल को प्रकाशित या प्रचारित करने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।"

कहां देखें एग्जिट पोल? (Where to watch Exit Poll)

चुनाव पूर्व अनुमान जारी करने वाली प्रमुख एजेंसियों में Axis My India, CVoter, IPSOS, Jan Ki Baat और Today's Chanakya शामिल हैं। ये एजेंसियां चुनावी रुझान देंगी, हालांकि इनके नतीजे हमेशा सटीक नहीं होते। इसके अलावा, oneindia hindi अपने लाइव ब्लॉग पर एग्जिट पोल का विश्लेषण करेगा।

Delhi Election 2025: प्रमुख सीटें और उम्मीदवार

इस चुनाव में कई महत्वपूर्ण सीटों पर हाई-प्रोफाइल नेताओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली सीट: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (AAP) का मुकाबला परवेश वर्मा (BJP) और संदीप दीक्षित (कांग्रेस) से हो रहा है। संदीप दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं।

पटपड़गंज सीट: आप के नवोदित उम्मीदवार अवध ओझा के सामने भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी और कांग्रेस के अनिल चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं।

रोहिणी सीट: AAP के प्रदीप मित्तल और BJP के मौजूदा विधायक विजेंद्र गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर हो रही है।

कालकाजी सीट: दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार अतिशी कपूर (AAP) का सामना BJP के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है।

जंगपुरा सीट: यहां BJP के सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, AAP के मनीष सिसोदिया और कांग्रेस के फरहाद सूरी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

अब सभी की नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। क्या AAP तीसरी बार सत्ता में आएगी या BJP और कांग्रेस वापसी कर पाएंगे? इसका फैसला दिल्ली के मतदाता करेंगे।
ये भी पढ़ें: Delhi Election: वोटिंग को लेकर दिल्ली मेट्रो-डीटीसी बस सेवाओं में बड़ा बदलाव, बदली टाइमिंग, पढ़िए अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+