Delhi Election लड़ने की शिंदे वाली 'शिवसेना' ने कर ली थी तैयारी, तो फिर क्यों पीछे किए कदम? किया खुलासा
Delhi Election 2025: दिल्ली विधान सभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीति दलों ने युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी से कड़ी टक्कर होने वाली है। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस के अलावा कई राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टियां अपना भाग्य अजमा रही हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा की महायुति सरकार में शामिल अजित पवार की एनसीपी भी दिल्ली की सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। वहीं महायुति गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही शिंदे ने ये भी खुलासा किया कि आखिर उनकी पार्टी ने दिल्ली में चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है?

मंगलवार क शिवसेना नेता संदीप चौधरी ने बताया शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए दिल्ली शिवसेना इकाई को आदेश दिया है।
शिवसेना क्यों नहीं लड़ रही दिल्ली में चुनाव?
संदीप चौधरी ने बताया पहले शिवसेना दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना ली थी और चुनाव लड़ने की तैयारी की थी लेकिन हमने इस पर पुर्नविचार किया अगर हमारी पार्टी दिल्ली में चुनाव लड़ती है तो हमारी सहयोगी पार्टी भाजपा को नुकसान होगा। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में मतों का विभाजन नहीं हो इसलिए हमने चुनाव ना लड़ने और भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया है।
संदीप चौधरी ने कहा भाजपा और शिवसेना समान विचारधारा वाले राजनीतिक दल हैं और वोटों का विभाजन नहीं होना चाहिए, इसलिए हमने दिल्ली चुनाव में शिवसेना भाजपा को पूरा समर्थन दे रही है। इसके साथ ही शिवसेना नेता चौधरी ने कहा दिल्ली में भाजपा अच्छी स्थिति में है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 जनवरी को होगा और 10 फरवरी को वोटों की गिनती होगी इसके बाद चुनाव आयोग चुनाव परिणाम घोषित करेगा।
#WATCH | Delhi | On Shiv Sena supports BJP in Delhi Assembly Election 2025, Shiv Sena leader Sandeep Chaudhary says, "Shiv Sena chief and Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde has directed the Delhi unit of Shiv Sena to support BJP in the Delhi Assembly elections because there… pic.twitter.com/Lhs4Jgzs63
— ANI (@ANI) January 21, 2025












Click it and Unblock the Notifications