Delhi Election 2025: देर रात कांग्रेस ने जारी की चौथी कैंडिडेट लिस्ट, किसे-कहां से दिया टिकट, देखें सूची
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने देर रात बुधवार (15 जनवरी) को अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से 5 विधानसभा में प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस तीन लिस्ट के जरिए 63 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
ऐसे में नई सूची मिलाकर कांग्रेस अब तक 68 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अब चौथी लिस्ट में कांग्रेस ने बवाना, रोहिणी, करोल बाग, तुगलकाबाद और बदरपुर सीट से अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। अब 2 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान बाकी है।

Delhi Election 2025: कांग्रेस ने किसे-कहां से दिया टिकट
कांग्रेस ने बवाना से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी सीट से सुमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धानक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को अपना चेहरा बनाया है। मालूम हो कि इससे पहले कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।
कब-कब जारी की गई लिस्ट
बता दें कि 12 दिसंबर 2024 को पहली लिस्ट जारी करते हुए कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। जिसमें नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को टिकट दिया। ऐसे ही दूसरी लिस्ट 24 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी, जिसमें 26 प्रत्याशियों के नाम थे। वहीं इसके बाद सिर्फ अलका लांबा के नाम का ऐलान किया गया। इसके बाद तीसरी लिस्ट में 14जनवरी को 16 लोगों के नाम की घोषणा की गई थी।
ये भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: कांग्रेस की तीसरी कैंडिडेट्स लिस्ट जारी, 16 नाम शामिल, ओखला से अरीबा खान को मौका
पिछले दो चुनाव में बुरी तरह विफल कांग्रेस
मालूम हो कि दिल्ली में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे जारी होंगे। पिछले दो बार चुनाव में लगातार आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीतते हुए दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाया है, जबकि कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई।












Click it and Unblock the Notifications