BJP Candidate List: 5 महिला, 8 पार्षद, 3 SC नेता, दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट की 5 बड़ी बातें
BJP Candidate List (Delhi Election 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (11 जनवरी) को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे, पांच महिला उम्मीदवार, 8 पार्षद, तीन एससी नेता और लगभग सभी नेता शामिल हैं, जो पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से भाजपा में आए थे।
भाजपा की दूसरी लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 58 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब तक के उम्मीदवारों में सात महिलाए हैं, जो 2020 के चुनावों में पार्टी द्वारा उतारे गए महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या के बराबर है। इसमें दो महिला उम्मीदवार पहली सूची में और 5 महिला उम्मीदवार दूसरी सूची में हैं। ऐसे में आइए जानें भाजपा की दूसरी सूची की पांच बड़ी बातें?

BJP 2nd Candidate List 5 key Highlights: भाजपा की दूसरी सूची की 5 बड़ी बातें?
🔴 1. पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट
भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 5 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। भाजपा ने मटिया महल सीट से दीप्ति इंदौरा, मादीपुर सीट से उर्मिला कैलाश गंगवाल, तिलक नगर सीट से श्वेता सैनी, नजफगढ़ विधानसभा सीट से नीलम पहलवान और कौंडली सीट से प्रियंका गौतम को टिकट दिया गया है। प्रियंका गौतम आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर पिछले महीने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई थीं।
🔴 2. आठ पार्षदों को भाजपा ने दिया टिकट
भाजपा की दूसरी लिस्ट में 8 पार्षदों को टिकट दिया गया है। इसमें कमल बागड़ी बल्लिमराम सीट से, उर्मिला कैलाश गंगवाल मादीपुर सीट से, गजेंद्र दराल मुंडका सीट से, मनोज कुमार जिंदल सदर बाजार सीट से, नीलम पहलवान नजफगढ़ सीट से, उमंग बजाज राजेंद्र नगर सीट से, प्रियंका गौतम कौंडली सीट से और अनिल गौड़ सीलमपुर सीट से शामिल हैं।
🔴 3. लिस्ट में 3 SC नेता शामिल
भाजपा की दूसरी लिस्ट में तीन एससी नेताओं का नाम शामिल है। जिसमें सुल्तानपुर माजरा से कर्म सिंह कर्मा, मादीपुर सीट से उर्मिला कैलाश गंगवाल और कौंडली सीट से प्रियंका गौतम शामिल हैं।
🔴 4. दूसरे दल के बागियों पर भी जताया भरोसा
भाजपा ने दूसरे दल के बागी नेताओं को भी मौका दिया है। प्रियंका गौतम आम आदमी पार्टी छोड़कर पिछले साल भाजपा में शामिल हुई थीं। भाजपा ने उन्हें कौंडली सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं नीरज बसोया को भी भाजपा ने कस्तूरबा नगर से टिकट दिया है। नीरज बसोया कांग्रेस के दिग्गज नेता थे, पिछले साल वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। भाजपा की पहली लिस्ट में सात नेता ऐसे थे, जो आप और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
🔴 5. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी टिकट
भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में भी पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को टिकट दिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को भाजपा ने मोती नगर सीट से मैदान में उतारा है। पहली लिस्ट में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश सिंह वर्मा को नई दिल्ली सीट से टिकट दिया है।
भाजपा ने मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटा है। भाजपा ने उनकी जगह कपिल मिश्रा को करावल नगर से चुनावी मैदान में उतारा है। लक्ष्मी नगर से मौजूदा विधायक अभय वर्मा को फिर से मौका दिया गया है। कपिल मिश्रा और अभय वर्मा दोनों ही पूर्वांचली हैं। भाजपा ने पूर्वांचलियों पर भरोसा जताया है।
दिल्ली में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 1998 से राजधानी में सत्ता से बाहर रही भाजपा वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही है, जबकि आप लगातार तीसरी जीत की तलाश में है।
भाजपा की दूसरी लिस्ट: कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव, देखें पूरी लिस्ट?
- 1. नरेला: राज करण खत्री
- 2. तिमारपुर: सूर्य प्रकाश खत्री
- 3. मुंडका: गजेन्द्र दराल
- 4. किराड़ी: बजरंग शुक्ला
- 5. सुल्तानपुर माजरा (अजा): कर्म सिंह कर्मा
- 6. शकूर बस्ती: करनैल सिंह
- 7. त्रि नगर: तिलक राम गुप्ता
- 8. सदर बाजार: मनोज कुमार जिंदल
- 9. चांदनी चौक: सतीश जैन
- 10. मटिया महल: दीप्ति इंदौरा
- 11. बल्लीमारान: कमल बागड़ी
- 12. मोती नगर: हरीश खुराना
- 13. मादीपुर (अजा): उर्मिला कैलाश गंगवाल
- 14. हरि नगर: श्याम शर्मा
- 15. तिलक नगर: श्वेता सैनी
- 16. विकासपुरी: पंकज कुमार सिंह
- 17. उत्तम नगर: पवन शर्मा
- 18. द्वारका: प्रद्युम्न राजपूत
- 19. मटियाला: संदीप सहरावत
- 20. नजफगढ़: नीलम पहलवान
- 21. पालम: कुलदीप सोलंकी
- 22. राजिंदर नगर: उमंग बजाज
- 23. कस्तूरबा नगर: नीरज बसोया
- 24. तुगलकाबाद: रोहतास बिधूड़ी
- 25. ओखला: मनीष चौधरी
- 26. कोंड़ली (अजा): प्रियंका गौतम
- 27. लक्ष्मी नगर: अभय वर्मा
- 28. सीलमपुर: अनिल गौड़
- 29. करावल नगर: कपिल मिश्रा












Click it and Unblock the Notifications