BJP Candidate List: दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की चौथी लिस्ट, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय को टिकट

Delhi Election 2025 ( BJP Candidate List): भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार 16 जनवरी को उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कुल मिलाकर भाजपा ने अब तक 68 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं।

इस लिस्ट में ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से भाजपा ने शिखा राय को टिकट दिया है। जो आप उम्म्मीदवार सौरभ भारद्वाज को टक्कर देंगी। वहीं वजीरपुर सीट से पूनम शर्मा को टिकट दिया गया है। पहले ग्रेटर कैलाश से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृ‍ति ईरानी को टिकट देने की बात चल रही थी। सौरभ भारद्वाज ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर ईरानी दिल्ली चुनाव लड़ती हैं, तो मुकाबला दिलचस्प होगा।

Delhi BJP Candidate List

दिल्ली कैंट से भाजपा ने भुवन तंवर, संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी, त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैन, शाहदरा से संजय गोयल, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकलपुर (अजा) से प्रवीण निमेष को चुनावी मैदान में उतारा गया है। बवाना से रवीन्द्र कुमार को टिकट दिया गया है।

BJP Candidate List: भाजपा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट में कौन-कौन से 9 नाम?

  • 1. बवाना (SC) : रवीन्द्र कुमार (इंद्रराज)
  • 2. वजीरपुर : पूनम शर्मा
  • 3. दिल्ली कैंट : भुवन तंवर
  • 4. संगम विहार : चंदन कुमार चौधरी
  • 5. ग्रेटर कैलाश : शिखा राय
  • 6. त्रिलोकपुरी (अजा) : रविकांत उज्जैन
  • 7. शाहदरा : संजय गोयल
  • 8. बाबरपुर : अनिल वशिष्ठ
  • 9. गोकलपुर (अजा) : प्रवीण निमेष

भाजपा ने 2 सीटों पर क्यों जारी नहीं किए उम्मीदवार?

भाजपा ने अब तक कुल 68 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बचा है। भाजपा ने इन दो सीटों पर जनता दल-(यूनाइटेड) (जेडीयू) और लोजपा के साथ गठबंधन को लेकर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है।

जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि जेडीयू आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करके दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नाम न बताने की शर्त पर जेडीयू के एक वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी ने कहा है कि दिल्ली चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच बातचीत चल रही है। अभी तक एक सीट फाइनल हो चुकी है और दूसरी सीट के लिए बातचीत चल रही है।" बुराड़ी और देवली विधानसभा सीट के लिए बातचीत चल रही है। जेडीयू ने 2020 के विधानसभा चुनाव में भी दो सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+