'परवेश वर्मा ने ऐड्रेस देकर फर्जी वोटर ID की एप्लीकेशन दी', वोटर लिस्ट में धोखाधड़ी को लेकर संजय सिंह का आरोप
Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह शनिवार 11 जनवरी को दिल्ली की मतदाता सूची में कथित तौर पर "गली गलोच पार्टी" द्वारा किए जा रहे "बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी" का खुलासा करते हुए अहम सबूत पेश करेंगे। जिसके कुछ देर बाद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोटर लिस्ट में धोखाधड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप लगाया है। संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा दिल्ली के बाहर से लोगों को लाकर वोटर आईडी बनवा रही है। इस धोखाधड़ी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शामिल हैं।

संजय सिंह ने वोटर लिस्ट में धोखाधड़ी को लेकर क्या-क्या आरोप लगाए?
- संजय सिंह ने कहा कि भाजपा चुनावी फ्रॉड करके चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि 8 महीने से परवेश वर्मा सांसद आवास पर कब्जा करके बैठे हैं और उसी पते पर वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है।
- संजय सिंह ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और कमलेश पासवान जी के सरकारी आवास के पते पर वोट बनवाने का आवेदन दिया गया है।
- संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर फ्रॉड कर रहे हैं । भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा जिस सांसद बंगले पर कब्जा किए हुए हैं, वहां से 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है।
- संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंक रही है। भाजपा चुनाव आयोग की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रही है। संजय सिंह ने एक दस्तावेज दिखाकर दावा किया कि परवेश वर्मा ने बंगले पर पते पर 35 वोटर आईडी बनवाने की एप्लीकेशन दी है।












Click it and Unblock the Notifications