Delhi Election: दिल्ली में दिग्गज नेताओं का नामांकन, कालका जी से सीएम आतिशी और अलका लांबा ने दाखिल किया पर्चा
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव कई अहम सीटों पर आदमी पार्टी की कांग्रेस और बीजेपी से सीधी टक्कर है। मंगलवार को यहां कालका जी सीट पर दो दिग्गज नेताओं आम आदमी पार्टी से सीएम आतिशी मार्लेना और कांग्रेस से अलका लांबा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद दोनों नेताओं ने एक दूसरे की पार्टियों पर जमकर हमला और बोला। सीएम आतिशी के साथ आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जबकि अलका लांबा के साथ सीमित संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से AAP की उम्मीदवार आतिशी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन आज दाखिल कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री कल यानी सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाली थी। लेकिन एक रोड शो में हुई देरी के कारण वो नामांकन दाखिल नहीं कर पाई थी।

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। लांबा के नामांकन को किसी भी तरह की भीड़भाड़ से कांग्रेस ने मुक्त रखा। इसका उद्देश्य भारी यातायात की भीड़ और निवासियों की दैनिक दिनचर्या में व्यवधान को रोकना था जो अक्सर ऐसे राजनीतिक आयोजनों के दौरान भव्य रोड शो या जुलूसों के साथ होता है।
बता दें लांबा इससे ठीक एक दिन पहले नामांकन करने वाली थीं, लेकिन जब सीएम आतिशी के नामांकन जुलूस के कारण उसी इलाके में काफी ट्रैफिक जाम हो गया था। जाम इतना ज्यादा था कि इससे न केवल लोगों को असुविधा हुई, बल्कि एक एंबुलेंस भी ट्रैफिक में फंस गई और इसके परिणामस्वरूप आतिशी तय दिन पर अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं थीं।
सीएम आतिशी की रमेश बिधूड़ी और अलका लांबा से है टक्कर
आतिशी को इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के रमेश सिंह बिधूड़ी से कड़ी चुनौती मिल सकती है. वह एक अनुभवी राजनीतिक नेता हैं और इस निर्वाचन क्षेत्र में आतिशी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं. दक्षिण दिल्ली से पूर्व सांसद और तुगलकाबाद से तीन बार विधायक रह चुके बिधूड़ी को उनके मजबूत राजनीतिक रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। वहीं कांग्रेस ने अलका लांबा को इस सीट से उतारा है जो राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।












Click it and Unblock the Notifications