Delhi Election 2024: केजरीवाल, प्रवेश वर्मा के बीच टकराव! AAP- बीजेपी के बीच बढ़ा हमलों का दौर, लगे गंभीर आरोप
Delhi Assembly Election 2024: दिल्ली में जैसे- जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रहा है, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कैंपेनिंग तेज होती जा रही है। शनिवार दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर बड़े आरोप लगाए। आप ने पार्टी ने राष्ट्रीय संरक्षक व दिल्ली के पूर्व सीएम पर हमले का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी कार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की कार ने टक्कर मार दी।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने हाल ही में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वर्मा ने दावा किया कि उन्हें AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा चलाई जा रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। यह घटना कथित तौर पर उस समय हुई जब केजरीवाल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे थे।

इस बीच AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "वे अरविंद केजरीवाल पर पत्थरों से हमला कर रहे हैं। परवेश वर्मा के लोगों ने उन पर पत्थरों से हमला किया। बीजेपी गुंडागर्दी से चुनाव जीतना चाहती है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, आम आदमी पार्टी के नेता कभी नहीं आपके सामने नतमस्तक हूं। वे ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें क्यों करते हैं, इससे उन्हें क्या हासिल होगा? भाजपा कायरों की पार्टी है, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।"
दिल्ली विधानसभा की सबसे चर्चित सीट नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर प्रवेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं। वे दिवंगत भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा एक फायरब्रांड हिंदू नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं और अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
हत्या की साजिश का केस बनता है: प्रवेश वर्मा
कथित ताजा घटना को लेकर पूर्व सीएम केजरीवाल पर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने जमकर निशाना साधा। बीजेपी सांसद वर्मा ने कहा, "तीन युवा अरविंद केजरीवाल से अपनी नौकरी को लेकर सवाल कर रहे थे। तीनों युवाओं को अरविंद केजरीवाल की गाड़ी ने टक्कर मारी है जिसमें वे बैठे हुए थे। पहले ड्राइवर ने एक बार ब्रेक मार दी थी जिसके बाद केजरीवाल ने इशारा किया कि गाड़ी चढ़ा दो जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ाई। ये हत्या की साजिश का केस बनता है। तीनों युवाओं ने कहा है कि वे FIR दर्ज कराएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications