सिसोदिया ने AAP विधायकों को लिखा पत्र, कहा-BJP के गुंडे पकड़कर करें पुलिस के हवाले

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एमसीडी की कार्रवाई के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी के विधायकों को लेटर लिखा है। मनीष सिसोदिया ने विधायकों को लिखी चिट्ठी में कहा है कि बीजेपी के गुंडे मकान मालिकों और दुकानदारों को धमकी दे रहे हैं और उनसे पैसों की वसूली में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने विधायकों से गुंड़ो को पकड़कर पुलिस के हवाले करने के लिए कहा है।

Delhi Dy CM manish Sisodia in a letter to AAP MLAs asked to help landlords and shopkeepers

Recommended Video

    Jahangirpuri Bulldozer Action पर Delhi के DY CM Manish Sisodiya ने BJP को घेरा | वनइंडिया हिंदी

    सिसोदिया का आरोप है कि मुझे खुद, मेरे विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज की सोसाइटीज से और कॉलोनियों से लोगों ने आकर इसकी शिकायतें की है। इसके साथ ही ग्रीन पार्क जैसी सोसाइटीज से भी शिकायतें आई है। भाजपा की इस कार्रवाई से लोग बहुत डरे हुए है। सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गुंडई को देखते हुए भय से आगे आने में डर रहे है कि कहीं वास्तव में वो इनके घर-दुकान तुड़वा न दें।

    सिसोदिया ने कहा कि नगर निगम में जाते-जाते भाजपा ने तय किया है कि जितना पैसा कमाया जा सकता है कमा लें। यहीं कारण है कि दुकान मालिकों-मकान मालिकों भाजपा के गुंडे तरह तरह की धमकियां और ब्लैकमेल कर रहे हैं। इनके लिए दिल्ली में बने किसी भी मकान या दुकान में कोई सामान्य सी कमी निकलना बेहद आसान काम है। घरों में छोटी-मोटी कमी तो नगर निगम वाले निकाल ही लेंगे वो चाहे किसी के छज्जे के साइज़ के बारे में हो, बालकनी कवर करने की बात हो, एक्स्ट्रा कमरा बनाने की या दुकान में किए गए किसी काम के बारे में हो।

    सिसोदिया का आरोप है कि भाजपा की इस गुंडई की आम आदमी पार्टी कड़ी निंदा करती है। इस किस्म की खुलेआम गुंडागर्दी दिल्ली की जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी। सिसोदिया ने आप के तमाम विधायकों से अपील की है कि भाजपा की इस नाजायज वसूली के खिलाफ लोगों की मदद करें।

    इससे पहले मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया था। सिसोदिया ने कहा था कि बीजेपी हर तरफ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि बीजेपी के मुख्यालय में बुलडोजर चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा। इनके नेता गुंडई और लफंगाई करते हुए देखे जाएंगे या गुंडे दबंगों का सम्मान करते हुए नजर आएंगे। देश की अगली पीढ़ी को पढ़ाने का इनके पास कोई काम नहीं, नौकरी देने का कोई काम नहीं है।

    वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि पूरी दिल्ली से इस तरह की कई शिकायतें आ रहीं हैं। दिल्ली के लोग खुलेआम इस किस्म की उगाही कर रहे हैं, लेकिन गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्या इसलिए MCD के चुनाव टाले हैं?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+