Delhi: महिला प्रोफेसर के साथ दुष्कर्म मामला, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी आरोपी छात्र को अग्रिम जमानत

दिल्ली में एक महिला प्रोफेसर से दुष्कर्म के मामले में आरोपी छात्र को हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि पीड़िता 35 वर्षीय मेच्योर विवाहिल महिला है। उसका एक साल से भी अधिक समय से आरोपी के साथ प्रेम संबंध था। अदालत ने आगे कहा कि जबकि महिला ने खुद स्वीकार किया है कि उसके एक साल से अधिक समय तक छात्र के साथ संबंध रहे हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक विवाहित महिला प्रोफेसर के साथ दुष्कर्म मामले में छात्र आरोपी छात्र को अग्रिम जमानत दे दी है। मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की एकल पीठ ने कहा कि महिला उच्च शैक्षणिक योग्यता रखती है और गुरुग्राम के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। ऐसे में उन्होंने जिस पर आरोप लगाए हैं उसके साथ पूरी तरह अपनी मर्जी के साथ रहना स्वीकार किया होगा।

Delhi HC approves bail in dushkarm female professor

अदालत ने आगे कहा कि कोर्ट में पेश किए गए साक्ष्यों से पता चलता है कि आरोप लगाने वाली महिला का आवेदक (छात्र) के साथ प्रेम और जुड़ाव था। ऐसे में आवेदक का जीवन बेदाग रहा है।याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आवेदक (आरोपी छात्र) अग्रिम जमानत के मानकों को वह पूरा करता है।

कोर्ट ने क्या कहा?
याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आवेदक (आरोपी छात्र) अग्रिम जमानत के मानकों को वह पूरा करता है। न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की पीठ ने महिला प्रोफेसर का याचिकाकर्ता आरोपित छात्र के साथ गुरु-शिष्य का संबंध था। इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि पीड़िता के पास पीएचडी की डिग्री है और वो एक समझदार महिला है।

महिला प्रोफेसर का क्या है आरोप
महिला का आरोप है कि आरोपित छात्र ने उससे कानूनी तौर पर शादी करने का वादा किया था। हालांकि, बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। यह भी दावा किया कि अप्रैल-2023 और जून में दो बार गर्भवती हुई, लेकिन युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसे अपनी गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए मजबूर किया गया था।

'2022 में की थी शादी'

याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में महिला प्रोफेसर के वकील ने अदालत को बताया कि आरोपित जब विश्वविद्यालय में छात्र था, तब फरवरी 2022 में कॉलेज में महिला प्रोफेसर से मिला था। आरोप है कि महिला प्रोफेसर मई माह में शिमला की आधिकारिक यात्रा पर थी। वहां पर उन दोनों ने एक छोटे मंदिर में शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+