Delhi MCD चुनाव से पहले AAP और BJP में जुबानी जंग तेज, सिसोदिया ने कहा- कांग्रेस की तरह रोना बंद करे भाजपा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने दिल्ली के सीएमअरविंद केजरीवाल पर सात साल से निगमों (Delhi MCD) का करोड़ों रुपया रोककर रखने का आरोप लगाया है। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है।

नई दिल्ली, 11 मार्च। दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Elections 2022) की तारीखों की घोषणा होने से ठीक पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने दिल्ली के सीएमअरविंद केजरीवाल पर सात साल से निगमों (Delhi MCD) का करोड़ों रुपया रोककर रखने का आरोप लगाया है। इस पर आम आदमी पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्री को कांग्रेसियों की तरह रोना बंद करना चाहिए।

Manish Sisodia

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली नगर निगम (Delhi MCD) के फंड को रोकने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए। दिल्ली में सफाई कर्मी और सफाई व्यवस्था के फंड को निगम की परिधि में रोका गया है। दिल्ली नगर निगम के पार्क में बच्चे खेलने के इच्छुक हैं लेकिन पार्कों का मेंटिनेंस नहीं हो पा रहा है। क्योंकि केजरीवाल सरकार ने निगम के फंड का पैसा रोक कर रखा है।

वहीं केंद्रीय मंत्री के इस पर आप नेता व दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Siosodia) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से तीन बातें कहना चाहता हूं। पहले तो यह कांग्रेसियों (Congress) की तरह रोना उन्हें बंद करना चाहिए। ये कांग्रसियों की आदत है। जितने दिन बचे हैं उतने दिन हिम्मत से नगर निगम का कार्य चलाना चाहिए।

डिप्टी सीएम ने कहा लगातार 15 साल तक दिल्ली के लोगों ने बीजेपी को मौका दिया। अब भाजपा को जनता ने हटाने का मन बना लिया है। दिल्ली अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) को MCD में देखना चाहती है। आपको बता दें कि अभी दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Elections 2022) की तारीखों का ऐलान होना बाकी है। ऐसे में भाजपा दिल्ली में फिर अपनी सीटों जीत दर्ज करने के लिए जनता के बीच दस्तक दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+