CBI को बैंक लॉकर से भी कुछ नहीं मिला, खुश हूं कि मुझे क्लीन चिट मिल गई- मनीष सिसोदिया
नई दिल्ली, 30 अगस्त: दिल्ली सरकार की शराब नीति घोटाले को लेकर सीबीआई की जांच से घिरे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर की सीबीआई द्वारा जांच की गई। सीबीआई की टीम मनीष सिसोदिया के पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच वसुंधरा, सेक्टर -4, गाजियाबाद, यूपी में पहुंची, जहां बैंक लॉकर की तलाश ली। मंगलवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में सीबीआई ने यह जांच की, जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज मेरे बैंक लॉकर में कुछ भी नहीं मिला।
Recommended Video

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की तलाश के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे बैंक लॉकर में कुछ भी नहीं मिला जैसे सीबीआई छापे के दौरान मेरे आवास पर कुछ भी नहीं मिला। मैं खुश हूं कि मुझे क्लीन चिट मिल गई है। सीबीआई अधिकारियों ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया और हमने भी उनका सहयोग किया। सच्चाई की जीत हुई।
वहीं केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि जैसे मेरे घर से कुछ नहीं मिला वैसे ही मेरे (बैंक) लॉकर से कुछ नहीं मिला। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने मेरे घर पर छापा पड़वाया, मेरे लॉकर की जांच करवाई, जिसमें से कुछ नहीं मिला। यह सबूत है कि PM की जांच में मेरा परिवार और मैं पाक साफ निकला है।
इससे पहले मनीष सिसोदिया के घर पर लगभग दो हफ्ते पहले सीबीआई की तरफ से छापा मारा गया था। मनीष सिसोदिया ने इस मामले में ट्वीट कर कहा था, "कल सीबीआई हमारे बैंक लॉकर पर छापा मारने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है। मैं और मेरा परिवार जांच में पूरा सहयोग करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications