Manish Sisodia ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- 'केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही BJP'

Manish Sisodia ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- 'केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही BJP'

Manish Sisodia: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ा आरोप लगाया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुरुवार 24 नवंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'गुजरात व MCD चुनाव मे हार के डर से बौखलाई BJP दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है।' आपको बता दें कि सिसोदिया के यह बयान उस समय आया, जब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि 'अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हुं।'

Recommended Video

    Manish Sisodia का BJP पर बड़ा आरोप, CM Kejriwal को मारने की हो रही साजिश | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    Delhi Deputy CM Manish Sisodia

    केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर BJP सांसद मनोज तिवारी ने जताई चिंता
    भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) गुरुवार 24 नवंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता जताई थी। मनोज तिवारी ने लिखा था, 'अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर मैं चिंतित हुं, क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार, टिकिट बिक्री व जेल में बलात्कारी से दोस्ती व मसाज प्रकरण को लेकर AAP कार्यकर्ता व जनता ग़ुस्से में हैं। इनके MLA पिटे भी हैं। इसलिए दिल्ली के सीएम के साथ ऐसा ना हो.. सजा न्यायालय ही दे।'

    डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दिया ये जवाब
    मनोज तिवारी के इस ट्वीट के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया। मनीष सिसोदिया ने कहा, 'गुजरात व MCD चुनाव में हार के डर से बौखलाई BJP दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को दिल्ली सीएम केजरीवाल पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। AAP इनकी टुच्ची राजनीति से नहीं डरती, इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी।'

    भाजपा उम्मीदवार की जनता कराएंगी जमानत जब्त
    डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, 'ये जनसैलाब कमला नगर की नुक्कड़ सभा नहीं @ArvindKejriwal के लिए लोगों का उमड़ता प्यार है। जनता आवारा पशुओं व बदहाल पार्को से निजात पाने के लिए केजरीवाल के पार्षद की आस लगाए है। लोगों ने वादा किया है- 4 दिसंबर को भाजपा के उम्मीदवार की ज़मानत ज़ब्त करायेंगे।'

    उपराज्यपाल ने लिया पूरे मामला का संज्ञान
    वहीं, अब खबर है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आप नेताओं के ट्वीट और बयानों को संज्ञान में लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बातचीत की है और सीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+