Delhi Crime: 'बीड़ी नहीं दी तो मिली मौत', दिल्ली में मां की आंखों के सामने बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक युवक को सिर्फ बीड़ी न देने के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है, जब दो आरोपियों ने सोहेब से बीड़ी मांगी, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। इस पर उसे थप्पड़ मार दिया गया। सोहेब ने घर जाकर अपनी मां सबुक्ता को बताया, जिसके बाद वह अपने बड़े भाई मोहसिन और दोस्त अकरम के साथ आरोपियों से बात करने पहुंची। मगर बातचीत जल्द ही हिंसा में बदल गई।

Delhi Crime

खूनी झगड़े में भाई भी गंभीर रूप से घायल

आरोपियों ने चाकू निकालकर सोहेब और उसके साथियों पर हमला कर दिया। सोहेब को कई बार चाकू मारा गया, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। उसे ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहसिन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अकरम को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों-फिरोज उर्फ मुन्ना (26), इम्तियाज (30) और सौदागर उर्फ सनी (20)-को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के सबूत के तौर पर दो खून से सने चाकू भी बरामद किए गए हैं।

मां का सवाल- क्या बीड़ी न देना अपराध है?

सोहेब की मां सबुक्ता आंसू बहाते हुए कहती हैं, "मेरे बेटे की गलती बस इतनी थी कि उसने बीड़ी नहीं दी। उसे थप्पड़ मारकर भाग गए, हम शिकायत करने गए तो उन्होंने चाकू मार दिया।" वहीं सोहेब की बहन सहाना ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, "हमारे परिवार को इंसाफ चाहिए, दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।" पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+