COVID-19: दिल्ली में सामने आए कोरोना के 255 नए केस, पॉजिटिविटी रेट हुई 0.35%
नई दिल्ली, 13 जून। दिल्ली में लगातार कोरोना के केस कम हो रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटो में राजधानी में कोरोना के 255 नए केस सामने आए हैं, जबकि 23 लोगों की मौत हुई है और 376 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर भी लौटे हैं तो वहीं इस वक्त राजधानी में सक्रिय मामले 3,466 हैं और पॉजिटिविटी दर 0.35% हो गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का पीक 28 अप्रैल को देखने को मिला था, तब राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 99,752 हो गई थी।

Recommended Video
दिल्ली में कोरोना के केस कम होने पर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के धीरे-धीरे अनलॉक करने की प्रक्रिया को प्रारंभ किया है। इसी के तहत दिल्ली के बाजारों के लिए ऑड-इवन के सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। सीएम केजरीवाल ने रविवार को ऐलान करते हुए कहा कि 14 जून से सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की शुरू करने की अनुमति दे दी है।

हालांकि अभी भी स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक सभाएं, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स, सिनेमा, थियेटर, एंटरटेनमेंट पार्क, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, पब्लिक पार्क और गार्डन पूरी तरह बंद रहेंगे लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए स्वीमिंग पूल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खोलने का आदेश जारी हुआ है। इसी के साथ ही साप्ताहिक बाजार भी खोलने का आदेश हुआ है, जो कि एक वक्त में एक ही जोन में खोला जाएगा। सभी जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है।

अगर पूरे देश की बात की जाए तो रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक तो बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 80,834 नए केस सामने आए हैं और 3,303 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,94,39,989 हो गई है और मौत का आंकड़ा 3,70,384 पहुंच गया है। 24 घंटों के दौरान 1,32,062 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,80,43,446 हो गई है तो वहीं देश में इस वक्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,26,159 है तो देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,31,95,048 हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications