Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 1515 नए मामले, 6 से अधिक की मौत, पॉजिटिविटी रेट 26% के पार
दिल्ली में इस सप्ताह के अंत में कोरोना संक्रमण के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमित 6 से अधिक मरीजों की मौत हो गई।

Delhi Corona Updates: दिल्ली में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी कोरोना संक्रमण अपडेट के मुताबिक राज्य में घातक वायरस की पॉजिटिविटी दर 26.46% है। बीते 24 घंटे के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से 6 से अधिक मरीजों की मौत हो गई। वायरस संक्रमण के 1515 नए मामले सामने आए। जबकि 1734 कोरोना मरीज रिकवर हुए। पूरे दिल्ली राज्य में 4,756 एक्टिव कोरोना केस हैं।
दिल्ली के अलावा एनसीआर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। गुरुग्राम में कोरोना के 466 के नए मामले सामने आए। जबकि शुक्रवार यहां को कोरोना के 598 नए मामले सामने थे। अप्रैल में 22 अप्रैल क कोरोना संक्रमण के 6500 मामले सामने आए। गुरुग्राम में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 2725 है। जबकि फरीदाबाद में शनिवार को 93 नए मामले सामने आए। वहीं गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नोएडा में कोरोना के 114 नए केस सामने आए। नोएडा में नए मरीजों में से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां 755 एक्टिव केस हैं।












Click it and Unblock the Notifications