दिल्ली में जून के बाद कोरोना से सबसे अधिक मौतें हुई दर्ज, पिछले 24 घंटे में 45 लोगों ने तोड़ा दम
नई दिल्ली, 22 जनवरी: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीसरी लहर की चपेट में आई दिल्ली में रोजाना कोरोना के 11 हजार से ऊपर केस रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। वहीं अब मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 45 कोरोना संक्रमितों की मौत दर्ज की गई, जो जून 2021 के बाद सबसे ज्यादा है। शनिवार को हुई 45 लोगों की मौत दिल्ली में तीसरी लहर के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा मौत रिकॉर्ड की गई है। दिल्ली में 10 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौत शनिवार को दर्ज की गई है। इससे पहले 10 जून को 44 मरीजों की मौत रिकॉर्ड की गई थीं।

दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटों में 11,486 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 14,802 लोग कोरोना से रिकवरी होकर घर लौटे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। दिल्ली में 45 लोगों की कोरोना से जान चली गई। इस दौरान राजधानी की पॉजिटिविटी रेट 16.36 प्रतिशत रही है, वहीं एक्टिव मामलों की बात करें तो राज्य में 58,593 सक्रिय मामले हैं।
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 22 जनवरी से कम केस केस दर्ज किए गए थे। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 10756 नए केस आए, जबकि 38 मरीजों की मौत हुई थी। वहीं गुरुवार को दिल्ली में 12,306 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए थे, वहीं वायरस से 43 लोगों की मौत भी हुई थी।
हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना की दूसरी लहर की तरह इस बार किसी तरह का बड़ा नुकसान जनता को नहीं झेलना पड़ रहा है। वहीं अब कोरोना भी धीरे-धीरे कंट्रोल में आता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन मौत का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications