इस शख्स के प्यार में पागल थीं ऐश्वर्या राय, सलमान खान से पहले ही इसकी हो गई थीं दीवानी और फिर जो हुआ.....
Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हर तरफ ऐश्वर्या राय और उनके रियल लाइफ पति अभिषेक बच्चन को लेकर चर्चा हो रही है। लोग जानना चाहते हैं कि इस कपल का रिश्ता सच में कैसा चल रहा है। क्या दोनों में सच में कोई मनमुटाव है या फिर सबकुछ अफवाह है।
ऐश्वर्या राय की शादी से पहले की लव लाइफ
इसी बीच ऐश्वर्या राय की शादी से पहले की लव लाइफ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। वहीं सलमान खान के साथ तो ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप भी काफी दर्दनाक था। दोनों की लव स्टोरी की एंडिंग बिल्कुल अच्छी नहीं थी। आज भी लोग सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी को लेकर तरह तरह की बातें करते हैं।

ऐश्वर्या राय का पहला प्यार
सलमान खान से अपने रिश्ता खत्म करने के बाद कुछ समय तक ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को डेट किया था। हालांकि बाद में इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया था। लेकिन सलमान खान से पहले पूर्व मिस वर्ल्ड किस शख्स के प्यार में पागल थीं, ये बहुत ही कम लोग जानते हैं।
राजीव मूलचंदानी के प्यार में दीवानी थीं ऐश्वर्या राय
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग की थी और उन्हीं दिनों में वह राजीव मूलचंदानी के प्यार में दीवानी हो गई थीं। मॉडलिंग के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई और प्यार परवान चढ़ गया। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की डिमांड बॉलीवुड में मॉडलिंग के ही दिनों से थी।
ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में बॉलीवुड में की थी एंट्री
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के साथ कोक के एक विज्ञापन में नजर आई थीं और देखते ही देखते उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतते ही ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड से खूब ऑफर मिलने लगे और आखिरकार साल 1997 में बॉबी देओल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
राजीव मूलचंदानी पॉपुलर इंडियन सुपरमॉडल थे
मॉडलिंग के दिनों में ऐश्वर्या राय मॉडल राजीव मूलचंदानी के प्यार में डूब रही थीं। उन दिनों राजीव मूलचंदानी पॉपुलर इंडियन सुपरमॉडल हुआ करते थे। कहते हैं कि बाद में उन्होंने फोटोग्राफी और प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा था। राजीव कई मॉडलिंग शोज, मैगजीन्स और कुछ फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं।
ऐश्वर्या को फिल्में मिलने लगीं और फिर टूट गया रिश्ता
कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय ने राजीव मूलचंदानी से कुछ फोटोशूट भी कराए थे। दोनों ने करीब साथ में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था और देखते ही देखते ऐश्वर्या के सामने फिल्मों की लाइनें लग गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें थीं कि ऐश्वर्या ने अपनी सक्सेस को देखते हुए राजीव से अपना कनेक्शन तोड़ लिया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय का नाम सलमान खान के साथ जुड़ने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications