'हफ्ते में कम से कम 2 दिन खोले जाएं नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल', दिल्ली सरकार ने LG को लिखी चिट्ठी
'हफ्ते में कम से कम 2 दिन खोले जाएं नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल', दिल्ली सरकार ने LG को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर नर्सरी से 8वीं तक कक्षाओं को हफ्ते में कम से कम 2 दिनों के लिए खोलने की अपील की है। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को स्कूल आंगनवाड़ी खोलने के लिए उनकी प्रस्तुतियां पर विचार करने का अनुरोध किया है। जिसमें नर्सरी से कक्षा 8 तक हफ्ते में कम से कम 2 दिन और सभी बच्चों के लिए आंगनवाड़ी सप्ताह में कम से कम एक बार खोलने की मांग की है।

डीसीपीसीआर की ओर से जो पत्र लिखा गया है उसमें कहा गया है कि सालों से स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए हम कम से कम दो दिनों के लिए ही स्कूल खोल सकते हैं। डीसीपीसीआर ने लिखा है कि दिल्ली में अब कोरोना वायरस के मामले भी काफी कम हो गए हैं। कोविड-19 नियमों में भी अब छूट दी जा रही है। स्कूलों को बंद होने की वजह से 40 लाख बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।
पत्र में लिखा गया है कि शुरुआत में नर्सरी से लेकर 8वीं तक के स्कूलों को हफ्ते में दो दिन खोले जा सकते हैं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों को सप्ताह में कम से कम एक दिन के लिए खोला जाए। कोरोना को देखते हुए हम बीच-बीच में बच्चों और स्टाफ का कोरोना जांच करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications