दिल्ली सीएम बोले- अगर एक परिवार में तीन महिलाएं हैं तो तीनों को हर महीने मिलेगा 1 हजार रुपये
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवान ने दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान बजट सत्र के दौरान किया था। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में केजरीवाल सरकार द्वारा दिया जाएगा।

इस योजना के संबंध में शनिवार को महिलाओं का एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा इससे दिल्ली की महिलाएं सशक्त होंगी, अगर महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा। उन्होंने कहा जहां महिलाओं की इज्जत होती हैं वहां पर देवता बसते हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा अगर एक परिवार में तीन महिलाएं हैं तो तीनों महिलाओं को एक हजार रुपये महीना मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया अगर एक परिवार की तीन महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा तो ऐसे साल में एक परिवार को 36 हजार रुपये मिलेंगे।
सीएम केजरीवाल ने कहा महिलाएं मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लेकर काफी खुश हैं। हम हर मां-बेटी-बहन को हर महीने 1000 रुपए देंगे जिससे उनको आर्थिक तौर पर मज़बूती मिलेगी। उन्होंने दिल्ली सरकार का इस बार का हमारा बजट हमारी माताओं-बहनों को और सशक्त एवं मज़बूत बनाने वाला बजट है।
उन्होंने कहा दिल्ली की महिलाओं को हमने 1000 रुपए प्रतिमाह देने का ऐलान किया तो दिल्ली के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि क्या ऐसा भी हो सकता है। उन्होंनक कहा बीते दस सालों में दिल्ली में वो सारे काम हुए हैं जो कभी किसी ने सोचे भी नहीं थे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा महिला सम्मान योजना भी हम लागू करवा कर रहेंगे। उन्होंने महिलाओं से कहा बस आप अपना आशीर्वाद देकर दिल्ली के 7 सांसद जितवा दो, फिर हम और मज़बूती से आपके काम कराएंगे।
सीएम केजरीवाल ने कहा दिल्ली में जब 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हमारे पास कोई पॉवर नहीं था, लेकिन हमने लड़कर सारे काम कराए. यह आम आदमी पार्टी का विकास का मॉडल था, इसके बाद सभी चुनावों में बहुमत से हमारी जीत हुई।












Click it and Unblock the Notifications