Delhi CM Rekha Gupta: करोड़पति रेखा गुप्ता ने शपथ के लिए क्यों चुनी पुरानी साड़ी?
Delhi CM Rekha Gupta Oath: देश की राजधानी दिल्ली में पूरे 27 साल बाद कमल खिला है और आज रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुखिया के रूप में शपथ ले ली है। वो दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत पार्टी के कई दिग्गजों ने शिरकत की।
इस दौरान रेखा गुप्ता भगवा साड़ी में नजर आईं और उन्होंने सभी का हाथजोड़कर आभार व्यक्त किया। सीएम बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी लेकिन जब उन्होंने अपनी साड़ी के बारे में बात की तो हर कोई हैरान रह गया।

पेशे से वकील रेखा गुप्ता ने कहा कि 'मैंने शपथ ग्रहण के लिए नई साड़ी नहीं खरीदी क्योंकि मुझे इसके लिए वक्त नहीं मिला लेकिन भगवा रंग मेरा पंसदीदा कलर है इसलिए मैंने अपनी पुरानी साड़ी ही पहन ली।' आपको बता दें कि वैश्य समुदाय से आने वाली रेखा गुप्ता करोड़पति हैं।
रेखा गुप्ता की ₹5.31 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं (Rekha Gupta)
विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान उनके द्वारा भरे गए हलफनामे के मुताबिक रेखा गुप्ता की ₹5.31 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं और रेखा गुप्ता की वार्षिक आय ₹6.92 लाख है लेकिन इसके बावजूद रेखा गुप्ता ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए खुद के लिए कुछ खास इंतजाम नहीं किया।
रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं (Rekha Gupta)
मालूम हो कि रेखा गुप्ता से पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी, महिला सीएम के रूप में दिल्ली की राजगद्दी संभाल चुकी हैं। वो मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं लेकिन जब वो मात्र 2 साल की थीं, तभी उनका परिवार दिल्ली आकर बस गया था, वो इस बार के चुनाव में पहली बार शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं, उन्होंने आप पार्टी की दिग्गज नेता बंदना कुमारी को पराजित करके ये जीत हासिल की है।
एक नजर में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से जुड़ी खास बातें (Rekha Gupta)
- 19 जुलाई 1974 को हरियाणा में जन्मी रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम) किया है।
- इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से कानून (एल.एल.बी) की डिग्री प्राप्त की
- रेखा गुप्ता ने 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
- साल 1996-97 में, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
- इसके बाद उन्होंने भाजपा पार्टी ज्वाइन की, वो तीन बार पार्षद रही हैं।
- रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) की महापौर भी रहीं।
- रेखा गुप्ता का विवाह मनीष गुप्ता से हुआ है, जो एक व्यवसायी हैं। उनके दो बच्चे हैं: बेटा निकुंज और बेटी हर्षिता।
- रेखा गुप्ता का परिवार लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा से जुड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications