एक्शन मोड में आई रेखा गुप्ता सरकार, सड़क पर उतरे मंत्री, अस्पतालों का किया निरीक्षण, जाना साफ-सफाई का हाल

Delhi News: 20 फरवरी को रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के बाद अब रेखा सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। दिल्ली के नवनियुक्त मंत्री अब सड़कों पर उतर आए है और सड़कों, अस्पतालों और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, 'क्या-क्या कमियां है हम वो देखने आए थे।'

दिल्ली के नवनियुक्त मंत्री आशीष सूद कार्यभार संभालने के बाद शनिवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कल निर्णय लिया कि नगर निगम के कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के कारण कूड़े और मलबे से भरी सड़कों को ठीक किया जाना चाहिए... हम प्रधानमंत्री की गारंटी को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे।

Delhi cm Rekha gupta

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने भाजपा नेता कमलजीत सेहरावत के साथ राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा कि आज हमने राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल का दौरा किया है। इस अस्पताल की दयनीय स्थिति को लेकर मेरे मन में चिंता थी।

आज जब हम यहां दौरा करने आए हैं तो हैरानी हुई कि यहां 2019 में एक भवन बन रहा था जो अभी तक बन कर तैयार नहीं हुआ है। यहां पर कोई ब्लड बैंक नहीं है। वेंटिलेटर बेड नहीं है, ICU बेड नहीं है। एंबुलेंस की स्थिति भी बहुत खराब है। स्वास्थ्य मंत्री ने हालात का जायजा लिया है, यहां के प्रमुख लोग भी हमारे साथ थे जिन्होंने अपनी बात रखी है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी ने जो दिल्ली की जनता को विश्वास जताया है हम उस पर चल रहे हैं। हमारी सांसद हमारे साथ हैं। यहां पर सुविधाओं की जो भी कमी है उसको पूरा करेंगे और आम जनता के लिए जो भी कर सकते हैं वो पूरा करने के लिए हम यहां आए हुए हैं।

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने मूलचंद अंडरपास पंप के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई स्थान हैं जहां बारिश में पानी भर जाता है ऐसा ही एक स्थान है मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे जहां पानी भराव की शिकायत हमेशा मिलती थी। मैंने अधिकारियों से कहा है कि दिल्ली में जहां भी पानी भरता है वहां अभी मौसम से पहले काम होना चाहिए।

पंप लगने चाहिए। पानी निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में बारिश के समय में कोई ऐसी जगह ना हो जहां पानी भरे। इस दौरान उन्होंने बारापुला रोड पर पीडब्ल्यूडी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कहा कि यहां फेज 3 का काम चल रहा है।

मुझे बताया गया कि इतने समय से काम चल रहा है लेकिन कोई दौरा करने नहीं आया था। इनकी पेमेंट की दिक्कत है और वन विभाग से मंजूरी चाहिए। दोनों दिक्कतों को हम जल्द-जल्द दूर करेंगे। जिसके बाद 12 महीने में पूरा रोड चालू हो जाएगा। फेज 4 भी प्रस्तावित है... यहां पर क्या-क्या कमियां है हम वो देखने आए थे।

ये भी पढ़ें: Fact Check: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का नहीं, एक्ट्रेस पायल जाधव का है तलवार चलाने वाला वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+