Women's Day पर भावुक हुईं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, बोलीं - पीएम मोदी ने मुझे बजट रखने के लायक बनाया
दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद हजारों महिलाओं की मौजूदगी में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना की शुरूआत की।
सीएम रेखा गुप्ता ने इस योजना की शुरूआत करते हुए बताया कि इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही रेखा गुप्ता ने इस मौके पर महिलाओं को संबोधित किया।

रेखा गुप्ता ने कहा केवल भारतीय जनता पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान होता है। कांग्रेस के समय में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तो उस समय उसके अलावा कोई अन्य महिला कैबिनेट में नहीं थी। वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार में महिला सांसद को घर बुलाकर पीटा जाता था।
इसके साथ ही दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा "वर्ष 1993 से संगठन में काम कर रही हूं। शादी के बाद परिवार संभालने लगी तो उस समय संगठन ने मुझे वापस बुलाया और सार्वजनिक सेवा से जोड़ा गया। बीते 30 साल में मुझे कई पद दिए गए।"
आगे रेखा गुप्ता ने कहा "पार्टी में महिलाएं बहुत कुछ करती हे, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उन्हें टिकट ना देकर किसी बाहर से आए नेता को टिकट दे दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। वहीं दिल्ली में मुझे मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट रखने लायक बनाया।"
इसके साथ ही रेखा गुप्ता ने बताया "भाजपा अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए महिलाओं के लिए 2500 रुप्ये देने वाली महिला समृद्धि योजना की शुरूआत दिल्ली में कर चुकी है। इस योजना को आज महिला दिवस के अवसर पर कैबिनेट को मंजूरी मिल चुकी है और इस योजना के एिल दिल्ली के बजट में 5100 रुपये का प्रवाधान किया गया है। इस योजना के क्रियान्यन के लिए मेरे प्रतिनिधित्व में एक समिति बनाई गई है और इस योजना से संबंधित पोर्टल जल्द लॉन्च किया जाएगा और महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications