Delhi CM News: रेखा गुप्ता ने AAP के आरोपों पर किया पलटवार, जानें दिल्ली की सीएम ने क्या कहा?

Delhi CM News: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व सीएम आतिशी के उन आरोपों पर पलटवार किया है जिसमें AAP मंत्री ने भाजपा पर "चुनावी वादे तोड़ने" का आरोप लगाया था।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने मुख्यमंत्री के हवाले से कहा, " दिल्ली की सत्ता पर कांग्रेस ने 15 साल और आप ने 13 साल राज किया। उन्होंने अपने शासन काल में जो किया उसे देखने के बजाय हमारे एक दिन के काम पर सवाल कैसे उठा सकते हैं?

हमने शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन कैबिनेट की बैठक की और उस आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे आप ने रोक दिया था। हमने पहले दिन दिल्ली के लोगों को 10 लाख रुपये का लाभ दिया।

delhi-cm

AAP को सवाल करने का अधिकार नहीं: रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हमसे सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है, अब हम दिल्ली की चिंता करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में उसका पूरा हक मिलेगा। गुप्ता ने AAP को अपनी पार्टी का ख्याल रखना चाहिए, बहुत से लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं। दिल्ली की सीएम ने कहा कि उन्हें चिंता इस बात की है कि जब सीएजी की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।"

आतिशी ने क्या कहा था?

AAP नेता आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'भाजपा ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में ही वे उस योजना को पारित करेंगे जिसमें दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये मिलेंगे। नई सीएम रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। शाम को 7 बजे पहली कैबिनेट बैठक हुई। महिलाओं को उम्मीद थी कि यह योजना पारित हो जाएगी।" उन्होंने भाजपा पर पहले दिन से ही वादे तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि,"उन्होंने योजना पारित नहीं की...भाजपा ने लोगों को धोखा देने का मन बना लिया है,"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+