'चंडीगढ़ मेयर चुनाव का बदला लेने की कोशिश...', केजरीवाल को ईडी के 7वें समन पर भड़कीं आतिशी मार्लेना
ED issues 7th summons Arvind Kejriwal: प्रर्वतन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को 7वां समन भेजा है। ईडी ने आम आदमी संयोजक सीएम केजरीवाल को 27 फरवरी को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा है। ईडी के इस समन को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मर्लेना ने गैरकानूनी बताया।

इसके साथ ही आतिशी ने आरोप लगाया कि आज जो ये ईडी का समन आया है वो चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बदले का प्रयास है। भाजपा ईडी के द्वारा ये समन भिजवाकर चंडीगढ़ मेयर चुनाव का बदला लेने की कोशिश कर रही है।
केजरीवाल को भेजे गए 7वें समन के बाद मंत्री आतिशी ने प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा "ईडी के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा गया ये सातवां गैरकानूनी समन है। सीएम केजरीवाल ने ईडी के हर समन का जवाब दिया है और ईडी से सवाल किया है कि उन्हें किस आधार पर ये समन भेजा जा रहा है लेकिन ईडी द्वारा हमारे एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया!"
ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए
आतिशी ने कहा खुद प्रवर्तन निदेशालय ने समन पर पेश ना होने पर केजरीवाल को कोर्ट में ले गई तो जब कोर्ट इस मुद्दे को सुन रहा है कि केजरीवाल को भेजे गए समन लीगल है या नहीं, केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना चाहिए या नहीं, तो ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए क्योंकि वो खुद इस केस को कोर्ट ले कर गई है। जब इस मामले में कोर्ट सुनवाई कर रहा है तो ईडी फैसले का इंतजार क्यों नहीं कर सकती।
केजरीवाल और आप को डराने, धमकाने का ये तरीका है
आतिशी ने अपने ही सवाल का जवाब देते हुए कहा ईडी इसलिए इंतजार नहीं कर सकती क्योंकि ये कोई कानूनी प्रकिया नहीं है, ये कोई जांच भी नहीं है। ये सिर्फ अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को डराने और धमकाने का तरीका आया है।
भाजपा अब बदला लेना चाहती है
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा जब से चंडीगड़ का मेयर पद के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तभी से हमेशा इस बात की खबर थी कि ईडी अब समन भेजेगा। उन्होंने कहा चंडीगढ़ के मेयर चुनाव के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने आप के पक्ष में फैसला सुनाकर लोकतंत्र की रक्षा की है, उसी का बदला आम आदमी पार्टी से ईडी के जरिए भाजपा लेना चाहती है।
लीगल समन होता तो ईडी बजट सत्र खत्म होने का इंतजार करती
आतिशी ने बोलीं आज जो ये ईडी का समन आया है वो चंडीगढ़ के चुनाव के बदले का प्रयास है। अगर सिर्फ ये जांच का मामला होता तो फिर ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करती । अगर ये लीगल समन होता तो ईडी दिल्ली विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के खत्म होने का इंतजार करती।
'आप' गैरकानूनी समन से डरने वाली नहीं है
आतिशी ने कहा जब कोर्ट बजट सत्र के खत्म करने का इंतजार करने को तैयार है, पर ईडी इंतजार करने को तैयार नहीं है। आप आपके गैरकानूनी समन से डरने वाली नहीं है। मुकबाला करेंगे चाहे वो चंडीगढ़ का मेयर का चुनाव हो या चाहे वो देश के संसद का चुनाव हो हम डट कर मुकाबला करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications