कोरोना संक्रमित अरविंद केजरीवाल की पत्नी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, अप्रैल 30: कोरोना की दूसरी लहर ने देश में जमकर कहर बरपाया हुआ है। आलम ये है कि क्या आम और क्या खास सभी इस संक्रमण की चपेट में आ रहे है। रोजाना दोगुनी संख्या में लोग इस वायरस की गिरफ्त में आकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में वो कोरोना पॉजिटिव आई थीं।

arvind kejriwal wife Sunita Kejriwal

जानकारी के मुताबिक सुनीता केजरीवाल को नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी 20 अप्रैल को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। केजरीवाल की पत्नी सुनीता जब संक्रमित हुई थीं तो उन्होंने खुद को घर पर सबसे अलग कर लिया था यानी वो खुद होम आइसोलेट हो गई थी। वहीं खुद अरविंद केजरीवाल भी क्वारंटीन हो गए थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

उप-राज्यपाल भी कोरोना संक्रमित

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन किया हुआ है। उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी। उन्होंने बताया है कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

दिल्ली इस समय कोरोना वायरस के प्रकोप की दूसरी लहर के बीच है, जो खतरनाक लेवल पर फैल रही है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 32.82 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 24,235 मामले दर्ज किए गए और 395 मौतें हुईं। यह लगातार आठवें दिन था कि दिल्ली ने कोविड-19 के कारण 300 से अधिक मौतें दर्ज की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+