दिल्ली: CM केजरीवाल ने LG से DPCC अध्यक्ष अश्विनी कुमार को तत्काल निलंबित करने की सिफारिश की
Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीपीसीसी अध्यक्ष अश्विनी कुमार को तत्काल निलंबित करने की सिफारिश की है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी (Delhi Pollution Control Committee) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार को निलंबित करने की सिफारिश की है।

सीएम केजरीवाल ने आरोल लगाते हुए कहा कि वायु प्रदूषण से लड़ने के प्रयासों में नौकरशाह बाधा बन रहे हैं। उन्होंने बाधा डालने वाले नौकरशाहों के खिलाफ कार्ऱवाई करने की सिफारिश की है। इसके लिए उन्होंने एलजी विनय सक्सेना से डीपीसीसी अध्यक्ष अश्विनी कुमार को तत्काल निलंबित करने की सिफारिश की।
पर्यावरण मंत्री ने कहा यो बात
सीएम केजरीवाल से पहले पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जनहित के प्रति लगातार ऑर्डर फॉलो ना करने और ढिलाई बरतने पर डीपीसीसी अध्यक्ष को तत्काल निलंबित करने का सुझाव दिया था। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि डीपीसीसी के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए आईआईटी कानपुर के रियल टाइम सोर्स अपार्टमेन्ट अध्ययन का भुगतान रोक दिया है, जबकि ये कैबिनेट के फैसले का उल्लंघन था।
सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर पंजाब सरकार को लगाई फटकार
सीएम केजरीवाल ने एलजी से यह शिकायत ऐसे वक्त में की है जब सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर पंजाब सरकार को फटकार लगाई है और कहा कि पराली जलाने पर रोक लगाई जाए। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में यह भी कहा कि हर वक्त राजनीति नहीं की जा सकती। बता दें कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी (AAP) की ही सरकार है।
यह भी पढ़ें- अंधभक्तों से मत उलझना, उन्हें देश से कोई लेना-देना नहीं है: अरविंद केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications