नाईजीरिया के हाई कमिश्नर से मिले सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भारत में नाईजीरिया के हाई कमिश्नर अहमद सुले से मुलाकात की। दोनों के बीच स्वास्थ्य और शिक्षा पर चर्चा हुई।
इस दौरान दिल्ली में दोनों क्षेत्रों में हुए शीर्ष स्तरीय काम पर चर्चा हुई। हाई कमिश्नर ने इन संस्थानों में दौरे की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इन संस्थान में उनके दौरे की तैयारी करेंगे। बता दें कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने क्रांतिकारी बदलाव किए हैं जिसकी हर तरफ चर्चा

जिस तरह से सरकारी स्कूलों की तस्वीर को पूरी तरह से केजरीवाल सरकार ने बदला है वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कुछ इसी तरह के बड़े बदलाव स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी केजरीवाल सरकार ने किया है।
बतौर शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की स्कूलों की तस्वीर को बदलने के लिए काफी तारीफ होती है। मौजूदा समय में आतिशी मार्लेना शिक्षा विभाग की कमान संभाल रही हैं।
आतिशी मार्लेना लगातार स्कूलों का दौरा करती हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी को सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश देती हैं। हाल ही में आतिशी मार्लेना ने सरकारी स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर मीट का आयोजन कराया था, जिसमे बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चों के माता-पिता ने हिस्सा लिया था।
कुछ इसी तरह से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत की गई थी। मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में मुहैया कराई जाती है। कुछ इसी तरह से पंजाब में भी क्लीनिक की शुरुआत की जा रही है जिसके जरिए अधिक से अधिक लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाती है।












Click it and Unblock the Notifications