दिल्ली दंगों में मारे गए IB स्टाफर के भाई को केजरीवाल ने दी सरकारी नौकरी

नई दिल्ली, 17 मार्च: दिल्ली दंगों में जान गंवाने वाले आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के भाई अंकुर शर्मा को दिल्ली सरकार ने शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दे दी। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंकित शर्मा के परिवार से मुलाकात कर एक करोड़ की सहायता राशि दी थी। सीएम ने उस समय परिवार से मुलाकात के दौरान एक सदस्य को सरकारी नौकरी का वादा भी किया था। जिसे अब पूरा कर दिया है।

Delhi CM Arvind Kejriwal gives government job to brother of IB staffer Ankit Sharma

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इंसान की कमी को तो कभी पूरा नहीं किया जा सकता लेकिन इस सरकारी नौकरी और 1 करोड़ की सहायता राशि से परिवार को बल मिलेगा, भविष्य में भी परिवार की हर संभव मदद करेंगे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बीते साल संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प होने के बाद 24 फरवरी को दंगे भड़क गए थे, जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे।

दंगे के दौरान भजनपुरा इलाके में आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा को भीड़ ने घेर लिया था और उनकी हत्या कर दी गई थी। अंकित शर्मा का शव उनके लापता होने के एक दिन बाद 26 फरवरी को दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में उनके घर के पास एक नाले से मिला था।

अंकित शर्मा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने जो चार्जशीट तैयार की है, उसमें आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की भूमिका सामने आई है। इसमें कहा गया है कि अंकित शर्मा को करीब 50 बार चाकुओं से गोदकर बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या की गई। अंकित की हत्या खजूरी खास इलाके में ताहिर हुसैर के घर के पास की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+