विजयदशमी की सीएम केजरीवाल ने दी हार्दिक शुभकामनाएं, कहा- साथ मिलकर करें रामराज्य का निर्माण
Arvind Kejriwal News: पूरे देश में आज विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं। आज का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की एवं असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। आइए हम सब मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के आदर्शों पर चलते हुए एक समृद्ध रामराज्य का निर्माण करें।'

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल श्री महानवमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी स्थानीय लोगों के साथ शामिल हुआ। सीएम ने ट्वीट कर अपनी कुछ फोटोज भी साझा की है। साथ ही लिखा, श्री महानवमी के इस दिव्य अवसर पर आज प्रिंसेस पार्क और कॉपरनिकस मार्ग पर आयोजित रामलीला मंचन में भाग लिया।
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया कि C-3 लोधी कॉलोनी, सेंट्रल पार्क किदवई नगर, दुर्गा पूजा समिति ईस्ट किदवई नगर और काली बाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा आयोजन एवं ब्लॉक-14 ईस्ट किदवई नगर और P&T क्वार्टर सरोजिनी नगर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी स्थानीय लोगों के साथ शामिल हुआ। माँ दुर्गा जी सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करें।












Click it and Unblock the Notifications