CM केजरीवाल का BJP पर हमला, कहा-'ये लोग दिल्ली को कूड़े का शहर बनाना चाहते हैं'

नई दिल्ली, 16 सितंबर। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर बयानबाजी जारी है। इसी बीच शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले आगामी निकाय चुनावों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली पूरे देश की राजधानी है। ऐसे में देश के लोग चाहते हैं कि यह शहर स्वच्छ और सुंदर बने। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सुधार के लिए कड़ी मेहनत की है। लेकिन कचरा डंप करने का मुद्दा अभी भी एक चिंता का विषय है।

Recommended Video

      Delhi में कूड़े के पहाड़ पर राजनीति, Arvind Kejriwal ने PM Modi को घेरा | वनइंडिया हिंदी | *Politics
      kejariwal on bjp mcd election

      मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा शासित MCD में कचरे का ढेर लगा है। गाजीपुर, भलस्वा और ओखला कचरा डंप यार्ड पहाड़ों की तरह ऊंचा हो गया है। इस गंदगी की वजह से हमें शर्मिंदा होना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कचरा डंप यार्डों की वजह से आसपास के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। केजरीवाल यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि भाजपा अब 16 नए कचरा डंप यार्ड बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इसका परिसीमन भी किया जा चुका है। अगर ये 16 नए कचरा डंप यार्ड बनते हैं तो स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को धुआं और दुर्गन्ध झेलनी पड़ेगी।

      कूड़े का शहर बना रही है BJP
      भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक तरह जहां दिल्ली को आम आदमी पार्टी झीलों का शहर बनाने में लगी है, वहीं, दूसरी ओर भाजपा कूड़े का शहर बनाने में लगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा न हो इसलिए उन्होंने पिछली बैठक के दौरान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ इस मुद्दे को उठाया था।

      वहीं, अपनी सरकार के कामों को गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर इरादा सही दिशा में है, उसे पूरा करने में दिक्कत नहीं होती है। हमने वह किया है जो सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के साथ पहले नहीं किया गया था। अगर दिल्ली हमें एक मौका देती है, तो हम जनता की समस्याओं को दूर करेंगे।

      ये भी पढ़ें- दिल्ली में सीएम केजरीवाल को 'गिफ्ट' में मिले ऑटो, जानिए बीजेपी विधायकों की क्या है मांग ?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+