CM केजरीवाल 28 जून को करेंगे सिविल सेवा प्राधिकरण की दूसरी बैठक, आज एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई पर हुई चर्चा
Delhi CM Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 28 जून को राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (NCCSA) की दूसरी बैठक बुलाई है। दिल्ली सीएम ऑफिस के सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है।
इस बैठक में दिल्ली में अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग पर चर्चा की जाएगी। दिल्ली सीएम ऑफिस सूत्रों ने कहा है कि मंगलवार (20 जून) को सिविल सेवा प्राधिकरण की पहली बैठक हुई है। इस बैठक की अध्यक्षता सीएम अरविंद केजरीवाल ने की।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी चर्चा की गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बैठक में एक अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने पर चर्चा हुई, जो फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में कुछ गलत कामों में शामिल था।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले दिन में कहा था कि चूंकि मामला बिल्कुल एकदम साफ है। अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के फैसले में प्राधिकरण में एकमत है।
राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (एनसीसीएसए) की पहली बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्राधिकरण को "व्यर्थ" अभ्यास और "साजिश" बताया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में उठाएगी
पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने पांच-न्यायाधीशों की पीठ के फैसले के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की निर्वाचित सरकार को सेवाओं और ट्रांसफर-पोस्टिंग और अधिकारियों पर अनुशासन के संबंध में निर्णय लेने की शक्ति दी थी।












Click it and Unblock the Notifications