दिल्ली: क्लास में लगे CCTV कैमरों से बच्चों पर घर बैठे नजर रख सकेंगे पेरेंट्स
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि, प्रत्येक माता-पिता को स्कूल में लगाने जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का रियल टाइम एक्सिस मिलेगा। माता-पिता अपने बच्चों पर इसकी मदद से नजर रख सकेंगे। सभी स्कूलों में तीन महीने के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने जाने के निर्देश दिए गए हैं। मार्च से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को सरकारी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की थी।

स्कूलों की 700 बिल्डिंग्स की हर क्लास में होंगे CCTV कैमरे
आपको बता दें कि, सरकारी स्कूलों के हर क्लासरूम, कॉरिडोर, प्लेग्राउंड और एंट्री और एग्जिट गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया गया है। सरकारी स्कूलों की 700 बिल्डिंग्स के करीब 56 हजार क्लासरूम सीसीटीवी कैमरों के दायरे में आएंगे। हर क्लासरूम में 360 डिग्री वाला एक कैमरा लगाया जाएगा। पैरंट्स अपने फोन पर ऐप के जरिए पूरे क्लासरूम को देख सकेंगे। पैरंट्स को केवल अपने बच्चे के क्लासरूम की लाइव फुटेज देखने का अधिकार होगा।

गुड़गांव स्कूल हादसे के बाद उठाए ये कदम
केजरीवाल ने बैठक के बाद कहा, 'सभी माता-पिता अपने फोन पर वास्तविक समय में बच्चों को कक्षा में पढ़ते हुए देख सकेंगे। इससे पूरी प्रणाली पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी। इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।' आपको बता दें कि, गुड़गांव स्थित रेयान पब्लिक स्कूल में हुए हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए थे।

एप पर घर बैठे देख सकेंगे क्लास की गतिविधियां
रिव्यू मीटिंग में यह भी तय किया गया है कि एक बार जब यह प्रॉजेक्ट शुरू हो जाएगा तो एजुकेशन मिनिस्टर, एजुकेशन सेक्रटरी, एजुकेशन डायरेक्टर को भी यह अधिकार होगा कि वे दिल्ली के किसी भी सरकारी स्कूल के किसी भी क्लासरूम को कभी भी ऐप के जरिए देख सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications