AAP के 7 विधायकों को बीजेपी ने की खरीदने की कोशिश, आतिशी-केजरीवाल ने लगाए ये बड़े आरोप

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में दिल्ली में ऑपरेशन लोटस 2.0 शुरू कर दिया है और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क कर कहा है-कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे।'

Atishi Marlena

इतना ही नहीं, सीएम ने बताया कि आप सरकार गिराने के लिए बीजेपी ने विधायकों को ऑफर भी दिया। उन्होंने कहा कि आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे। केजरीवाल ने आगे कहा कि हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 MLAs से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 MLAs को ही संपर्क किया है।

उन्होंने कहा कि जिन विधायकों से बीजेपी ने संपर्क किया था, उन्होंने बीजेपी का साथ देने से मना कर दिया। केजरीवल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर आगे लिखा कि इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा बल्कि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं।

पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे। ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं।

इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता "आप" से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में "आप" को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फ़र्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं। वहीं, आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी ने उन 7 विधायकों को 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है।

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि ऑपरेशन लोटस उन राज्यों में सत्ता में आने के लिए भाजपा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति है, जहां वे लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नहीं हैं... महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश इसके उदाहरण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+